Move to Jagran APP

खैहरा ने दी केजरीवाल को खुली चुनौती, पंजाब में बनाई अपनी पीएसी

सुखपाल खैहरा ने पंजाब के लिए अलग से पॉलिटिकल मामलों की कमेटी (पीएसी) का गठन करके अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती दे दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 09:03 AM (IST)
खैहरा ने दी केजरीवाल को खुली चुनौती, पंजाब में बनाई अपनी पीएसी
खैहरा ने दी केजरीवाल को खुली चुनौती, पंजाब में बनाई अपनी पीएसी

जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी से बागी हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैहरा ने पंजाब के लिए अलग से पॉलिटिकल मामलों की कमेटी (पीएसी) का गठन करके अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती दे दी है। यह कमेटी पंजाब की आम आदमी पार्टी के लिए अपना प्रधान खुद चुनेगी।

loksabha election banner

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल के ग्रुप के विधायकों ने एक मीटिंग करके भगवंत मान के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया था जिससे साफ हो गया था कि मान जल्द ही पंजाब की कमान फिर से संभालेंगे, लेकिन आज सुखपाल खैहरा ने नया पैंतरा फेंकते हुए पंजाब के लिए आठ सदस्यीय एडहॉक पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन कर दिया है।

इस कमेटी में सुखपाल सिंह खैहरा, कंवर संधू, नाजर सिंह मानशाहिया, जगदेव सिंह कमालू, मास्टर बलदेव सिंह, पिरमल सिंह खालसा, जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल और जय किशन रोड़ी को शामिल किया गया है। ये सभी विधायक हैं। नाजर सिंह मानशाहिया एडहॉक कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी होंगे।

खरड़ से पार्टी के विधायक कंवर संधू ने बताया कि एडहॉक पीएसी में आठ विशेष आमंत्रित सदस्य भी होंगे जिनमें गुरप्रताप सिंह खुशहालपुर, दलजीत सिंह सदरपुरा, एन एस चाहल, दीपक बंसल, परमजीत सिंह सचदेवा, परगट सिंह चुगावां, सुरेश शर्मा और करमजीत कौर मानसा शामिल हैं। एडहॉक पीएसी के सभी मेंबर और विशेष आमंत्रित सदस्य राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी होंगे। संधू ने कहा कि इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

कंवर संधू ने बताया कि प्रांतीय प्रधान समेत समूची कार्यकारिणी और पार्टी के सियासी ढांचे का पुनर्गठन स्टेट पीएसी की अगुवाई में किया जाएगा। जिला, विधानसभा हलका और ब्लॉक स्तर पर ढांचा खड़ा किया जाएगा। प्रांतीय यूनिट को मजबूत करने और पार्टी में नई जान फूंकने के लिए जिलास्तरीय वालंटियर मीटिंगों की निगरानी भी की जाएगी। राज्य के सियासी ढांचे का पुनर्गठन होने के बाद एडहॉक कमेटी और राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.