एक मंच पर केजरीवाल, भगवंत मान व चंद्रशेखर राव, आंदोलन में मृत किसानों के स्वजनों को दी सहायता राशि
पंजाब दिल्ली व तेलंगाना के सीएम आज चंडीगढ़ में एक मंच पर मौजूद रहे। सीएम के चंद्रशेखर राव किसान आंदोलन के दौरान मरे किसानों व गलवान घाटी के शहीदों के स्वजनों को सहायता राशि दी। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी के दौरान यह घोषणा की थी।
जेएनएन, चंडीगढ़। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के स्वजनों तथा गलवान घाटी के शहीदों के स्वजनों को सहायता राशि देने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।
तेलंगाना के सीएम ने मारे गए किसानों के स्वजनों को तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान तब किया था जब पिछले साल कृषि कानून वापस लिए गए थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने गलवान घाटी में पंजाब के 4 शहीदों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।
ਗਲਵਾਨ ਘਾਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਜਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨੀ ਅੰਦੋਲਨ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ LIVE
https://t.co/5ylG4qRCuT— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 22, 2022
इस घटना में 20 सैनिक शहीद हुए थे, जबकि किसान आंदोलन में 712 किसान की मौत हुई थी, जिसमें से 543 पंजाब के थे, 150 हरियाणा के और 13 उत्तर प्रदेश के। पंजाब सरकार 456 किसानों को 5-5 लाख रु की आर्थिक सहायता दे चुकी है। भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत भी समागम में मौजूद रहे।
Chandigarh | Delhi CM Arvind Kejriwal, Punjab CM Bhagwant Mann and Telangana CM K Chandrashekar Rao pay tributes to the soldiers who lost their lives in Galwan Valley, Ladakh and farmers who died during the recent 'Kisan Andolan' pic.twitter.com/oCupVE99ml— ANI (@ANI) May 22, 2022
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें उन जवानों पर गर्व है, जिन्होंने गलवान घाटी में बलिदान दिया। उन किसानों पर भी गर्व है जिन्होंने कृषि कानून विरोधी आंदोलन के दौरान बलिदान दिया। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हमारी कोशिश है किसानों की आमदनी को कैसे बढ़ाया जाए।
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा कि अफसोस है कि 75 साल की आजादी के बाद भी हमें ऐसी सभाएं करनी पड़ती हैं। बहुत दुख होता है... किसान आंदोलन चलाते हुए और केंद्र सरकार को कानून वापस लेने के मजबूर करने वाले किसानों को मैं सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं।
राव ने कहा कि शहीदों को वापस नहीं ला सकते, लेकिन हमदर्दी जरूर जता सकते हैं। पंजाब ने देश के लिए 2 महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एक आजादी की जंग में और दूसरा जब देश अन्न के लिए परेशान था तब राज्य में पहले हरित क्रांति से किसानों ने जो योगदान दिया, कभी भूला नहीं जा सकता।