कैथल से जीरकपुर पहुंची तीन बच्चों की मां युवक के साथ होटल में मिली, पुलिस तक पहुंचा मामला
हरियाणा के कैथल की एक विवाहित महिला और एक युवक जीरकपुर के बलटाना स्थित एक होटल में साथ पाए गए। ...और पढ़ें

सूचना मिलने पर पुलिस टीम होटल पहुंची और जांच शुरू की। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
कैथल की विवाहित महिला जीरकपुर होटल में मिली।
महिला तीन बच्चों की मां, युवक संग प्रेम संबंध।
पुलिस मामले की जांच कर रही, कार्रवाई नियमानुसार।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। जीरकपुर के बलटाना स्थित एक होटल में हरियाणा के कैथल की 33 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक के साथ मिलने का मामला सामने आया है। महिला विवाहित और तीन बच्चों की मां बताई जा रही है।
दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम होटल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दी है या नहीं। महिला कब और किन परिस्थितियों में जीरकपुर पहुंची और युवक के साथ होटल में कब से ठहरी थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
दोनों बालिग हैं, इसलिए केवल एक साथ होटल में ठहरना अपराध नहीं है। पुलिस जांच में किसी शिकायत या कानून के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ही आगे की कार्रवाई का आधार बनेगा।
