Move to Jagran APP

बारिश से जगह-जगम जाम, जीरकपुर में 3 घंटे फंसे रहे वाहन

जागरण संवाददाता, मोहाली : तेज बरसात के कारण शनिवार दोपहर को शहर जलमग्न हो गया। ज

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 05:25 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 05:25 PM (IST)
बारिश से जगह-जगम जाम, जीरकपुर में 3 घंटे फंसे रहे वाहन
बारिश से जगह-जगम जाम, जीरकपुर में 3 घंटे फंसे रहे वाहन

जागरण संवाददाता, मोहाली : तेज बरसात के कारण शनिवार दोपहर को शहर जलमग्न हो गया। जीरकपुर फ्लाईओवर के पास भी वाहन तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव के चलते लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। वही, निगम के अधीन आने वाले गावों का हाल बेहाल हो गया। गाव कुंभड़ा, मटौर, शाहीमाजरा और सोहाना में लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया। गावों की टूटी सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ फैल गया। बरसात के बाद गाव कुंभड़ा की सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि वहा से किसी टू-व्हीलर चालक का निकलना चुनौती से कम नहीं है। रोड पर कीचड़ भरा होने के कारण साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोग भी परेशान हैं। गाव निवासियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से गाव के लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ डाला गया है। उनकी प्रॉपर्टी पर टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन गावों के विकास के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब निगम गाव वालों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के हक में है और लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स के लिए परेशान किया जा रहा है। पैसे ले रहा निगम, विकास की ओर नहीं ध्यान

loksabha election banner

कुंभड़ा निवासी संजीव, राकेश, राजकुमार ने कहा कि निगम ने गावों में नक्शे पास करवाने का भी फरमान सुनाया था। लोग गाव के घरों में अपने पुश्तैनी मकानों में पिछले कई सालों से रह रहे हैं। उनके बुजुगरें ने जब मकान बनाए थे, तो नक्शे पास नहीं होते थे, लेकिन अब निगम ने फरमान सुना दिया है। निगम की ओर से अपने अंतर्गत आने वाले गावों में विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। इस कारण लोगों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गावों की सभी मेन सड़कों की हालत खराब है। इस कारण अब बारिश के दिनों में लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हालाकि नगर निगम की जिम्मेदारी है कि इन गावों में सड़कें बनाए। जो पूरी नहीं की जा रही। पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

उधर, जीरकपुर में बरसात के बाद हेवी जाम लग गया। जीरकपुर फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। करीब तीन घटे तक जाम में वाहन फंसे रहे। इस दौरान जाम क्लीयर करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बारिश के कारण खरड़, कुराली, लालडू, नयागाव में भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.