Move to Jagran APP

मुंबई से देहरादून जा रही फ्लाइट का फर्स्ट इंजन हुआ फेल, चंडीगढ़ में करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से देहरादून जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट हादसे का शिकार होते-होते बच गई। इस फ्लाइट का फ‌र्स्ट इंजन फेल हो गया, पायलट ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

By Edited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 09:17 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 05:11 PM (IST)
मुंबई से देहरादून जा रही फ्लाइट का फर्स्ट इंजन हुआ फेल, चंडीगढ़ में करवाई इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई से देहरादून जा रही फ्लाइट का फर्स्ट इंजन हुआ फेल, चंडीगढ़ में करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

जेएनएन, चंडीगढ़। मुंबई से देहरादून जा रही जेट एयरवेज (9 डब्ल्यू 703) की फ्लाइट शनिवार को हादसे का शिकार होते-होते बच गई। इस फ्लाइट का अचानक फ‌र्स्ट इंजन फेल हो गया, पायलट ने मुश्तैदी दिखाते हुए फ्लाइट की चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। इसमें 163 यात्री सफर कर रहे थे। फ्लाइट की समय पर लैंडिंग होने की वजह से इन यात्रियों की जान पर बन गई थी। हादसा बचाने में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने भी अहम भूमिका निभाई। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने 5 मिनट के भीतर पूरे रनवे को खाली करवा दिया। जिसके बाद दूसरे इंजन की मदद से पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग करवाई।

loksabha election banner

गौरतलब है कि सुबह के समय बिजी फ्लाइट शेडूयल होने की वजह से रनवे काफी व्यस्त था। ऐसे में एयरपोर्ट को 5 मिनट के भीतर खाली करवाना और शेडूयल के मुताबिक आने वाली फ्लाइट्स को रोकना बड़ी चुनौती थी। ऐसे में जैसे ही इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली, सभी एयरफोर्स अधिकारी इमरजेंसी लैंडिंग करवाने में जुट गए। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि विमानन कपंनी की ओर से यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में देहरादून भेजा गया।

इंजन फेल होने की जांच होगी

जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट तकनीकी कारणों के चलते उसे तय मानकों के तहत चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया था। यह फ्लाइट मुंबई से देहरादून जा रही थी। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर उन्हें देहरादून रवाना किया गया। इंजन फेल होने के सवाल पर जेट एयरवेज ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

30 मिनट तक बाधित रहा फ्लाइट शेड्यूल

इमरजेंसी लैं¨डग की वजह से एयरपोर्ट पर 30 मिनट तक फ्लाइट का शेड्यूल बाधित रहा। जेट एयरवेज की इस फ्लाइट ने सुबह साढ़े 8 बजे लैंड किया। जिस समय यह लैंडिंग हुई, उस समय एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट भी जम्मू एंड कश्मीर और लेह लद्दाख के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से आने वाली फ्लाइट का भी समय था। ऐसे में 5 मिनट के भीतर एयर ट्रैफिक कंट्रोल कर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे को खाली करवाया।

ऑपरेशन की वजह से तीन फ्लाइट हुईं रद

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की (फ्लाइट 6ई372) को ऑपरेशनल रीजन के कारण रद कर दिया गया। एयरपोर्ट के प्रवक्ता दीपेश जोशी ने बताया कि इस फ्लाइट में करीब 120 यात्रियों ने टिकट बुक करवाई थी। फ्लाइट की रद करने की घोषणा के बाद एयरलाइंस की ओर से सभी यात्रियों के लिए होटल में रहने व खाने की व्यवस्था करवाई गई। इसके साथ चंडीगढ़ से हैदराबाद जाने वाली (फ्लाइट संख्या 6ई274) को रविवार को कैंसल किया गया है। यह फ्लाइट एयरलाइंस की ओर से रविवार को चंडीगढ़-श्रीनगर के बीच चलाई जाएगी। इसके साथ ही फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू 652 को भी रद किया गया। इसमें 70 यात्रियों की बुकिंग थी। इन यात्रियों के रिफंड वापस किए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.