Move to Jagran APP

BJP Janta Vidhansabha: 'जनता विधानसभा' में पहुंचे भाजपा दिग्गज, मान सरकार के समानांतर चला रहे सदन की कार्यवाही

Janta Vidhansabha पंजाब विधानसभा के समानान्तर भाजपा जनता विधानसभा चला रही है। भाजपा विधानसभा की कार्यवाही की ही तरह सदन को चला रही है और प्रस्ताव लेकर आ रही है। जनता विधानसभा में कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ भी मौजूद रहेंगे।

By JagranEdited By: Kamlesh BhattPublished: Tue, 27 Sep 2022 10:48 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 12:53 PM (IST)
BJP Janta Vidhansabha: 'जनता विधानसभा' में पहुंचे भाजपा दिग्गज, मान सरकार के समानांतर चला रहे सदन की कार्यवाही
पंजाब भाजपा की जनता विधानसभा। दिग्गज ले रहे हिस्सा। जागरण

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र को लेकर राज्य में राजनीति खूब गरमाई हुई है। पहले विशेष सत्र 22 सितंबर को बुलाया गया था, लेकिन राज्यपाल ने मंजूरी देने के बाद इसे वापस ले लिया। बाद में सरकार ने 27 को सत्र बुलाने की बात कही तो राज्यपाल ने सत्र का एजेंडा तलब कर दिया। आखिरकार राज्यपाल ने सत्र को मंजूरी दे दी। 

loksabha election banner

विधानसभा सत्र को लेकर 22 सितंबर को भाजपा व आम आदमी पार्टी आमने-सामने हो गए थे। बहरहाल, भाजपा आज समानान्तर सदन चलाएगी। इसे जनता विधानसभा का नाम दिया गया है। विधानसभा सभा में भगवंत मान यदि विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे तो जनता विधानसभा में भाजपा अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। राष्ट्रगान के साथ जनता विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। 

जनता विधानसभा के दौरान सुनील जाखड़। जागरण

जनता विधानसभा चलाने के फैसला गत दिवस भाजपा की बैठक में लिया गया था। इस बैठक में कांग्रेस से भाजपा में आए दिग्गज कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ भी मौजूद थे। जनता विधानसभा में सुनील जाखड़ भी मौजूद हैं। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं पहुंचे। 

राष्ट्रगान में हिस्सा लेते भाजपा नेता। जागरण

जनता विधानसभा में भाजपा और उसके गठबंधन से विधानसभा चुनाव लड़े सभी प्रत्याशी हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा की जनता अदालत में एससी वर्ग को तरजीह दी जाएगी। कांग्रेस सरकार में डिप्टी स्पीकर रहे अजायब सिंह भट्टी जनता विधानसभा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। जीवन गुप्ता है प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं।

जनता विधानसभा में चर्चा के दौरान मनोरंजन कालिया ने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान ने पिछले दिन कहा था कि भगत सिंह आतंकवादी थे। इस संबंध में उन्होंने सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा कि सिमरनजीत सिंह मान पर पर्चा दर्ज किया जाए। इस पत्र का 15 दिन बाद जवाब मिला। इस दौरान मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया।

हरजोत कमल ने प्रस्ताव पेश किया कि महाराजा रंजीत सिंह की फोटो नहीं लगाई गई। भगत सिंह और डा. अंबेडकर की फोटो लगी तो महाराजा रंजीत सिंह की क्यों नहीं लग सकती।

सुनील जाखड़ ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए आप सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप जड़े। कहा कि आप सरकार में भृष्टाचार की हदें पार हो रही हैं। आडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर प्रस्ताव लेकर आए। जाखड़ ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने पर उनका आभार जताया। 

समानान्तर विधानसभा आमतौर पर विधानसभा परिसर में ही लगती रही है, लेकिन भाजपा इसे खुले में  सेक्टर 37 में लगा रही। इसका मुख्य कारण यह भी है कि भाजपा के मात्र दो विधायक है। समानांतर सत्र चलाने के लिए ज्यादा लोगों की आवश्यकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.