शहर के तापमान में आई गिरावट, आज और कल हल्की बारिश के आसार Chandigarh News
अभी शहर में शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। वीरवार दोपहर बाद शहर में हल्की बारिश शुरू हो गई जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलती रही।
जेएनएन, चंडीगढ़। शहर में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। बीते बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद वीरवार को शहर हल्की बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी शहर में शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। वीरवार दोपहर बाद शहर में हल्की बारिश शुरू हो गई जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलती रही।
शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.0 एमएम तो शाम साढ़े पांच बजे तक 4.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, एयरपोर्ट एरिया में सुबह साढ़े आठ बजे तक 12.4 एमएम, शाम साढ़े पांच बजे तक 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। शाम तक शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा जोकि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।