आइपीएस श्रुति अरोड़ा को मिली एसडीपीओ साउथ की जिम्मेदारी, जल्द संभालेंगी अपना चार्ज
डीएसपी ईस्ट का चार्ज गुरमुख सिंह को सौंप गया है। इससे पहले दिलशेर सिंह चंदेल के पास यह जिम्मेदारी थी। जबकि डीएसपी गुरमुख सिंह के पास पीसीआर विंग का चार्ज था।
चंडीगढ़, कुलदीप शुक्ला। यूटी पुलिस विभाग की ओर से 2018 बैच की आइपीएस श्रुति अरोड़ा को एसडीपीओ साउथ की पहली जिम्मेदारी मिली है। जल्द ही चंडीगढ़ पहुंचने के बाद वह अपना चार्ज संभाल लेगी। तब तक आइपीएस नेहा यादव के पास ही एसडीपीओ साउथ का चार्ज रहेगा। नेहा यादव को एसपी साइबर की पोस्ट मिली है।
इसके अलावा डीएसपी ईस्ट का चार्ज गुरमुख सिंह को सौंप गया है। इससे पहले दिलशेर सिंह चंदेल के पास यह जिम्मेदारी थी। जबकि डीएसपी गुरमुख सिंह के पास पीसीआर विंग का चार्ज था। डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल को कम्युनिकेशन और महिला डीएसपी देवी को पीसीआर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
बता दें कि श्रुति हरियाणा की चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद अरोड़ा की बेटी है। चंडीगढ़ में एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी रह चुके आइपीएस मनीष चौधरी भी इसी परिवार से संबंध रखते है। श्रुति अभी अपने करियर की शुरुआत कर रही है।