निगम जो विभाग नहीं चला सकता प्रशासन को हैंडओवर कर दे : बदनौर
देश के अन्य एमसी के फाइनेंशियल मॉडल भी स्टडी किए जाएंगे दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीत
देश के अन्य एमसी के फाइनेंशियल मॉडल भी स्टडी किए जाएंगे
दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीत में बोले एडमिनिस्ट्रेटर वीपी सिंह बदनौर
बरींद्र सिंह रावत, चंडीगढ़
प्रशासन नगर निगम (एमसी) की दिक्कतें समझता है। इसलिए एमसी की वित्तीय हालत को गंभीरता से स्टडी किया जा रहा है। एमसी को अगर लगता है कि वह कुछ डिपार्टमेंट नहीं चला सकता तो वह ये डिपार्टमेंट प्रशासन को हैंडओवर कर सकता है। प्रशासन इन डिपार्टमेंट को चलाने के लिए सक्षम है। यही नहीं एमसी के नए कमिश्नर केके यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह एमसी की पिछले पांच सालों की वित्तीय हालत को स्टडी करे। इसके साथ साथ देश के कुछ अन्य एमसी के फाइनेंशियल मॉडल को स्टडी किया जाए। सोमवार को यह बातें एडमिनिस्ट्रेटर वीपी सिंह बदनौर ने दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीत में की।
प्रशासक बदनौर ने कहा कि एमसी को यदि लग रहा है कि उसे कुछ कमाई वाले अन्य डिपार्टमेंट मिलने चाहिए तो प्रशासन इस आप्शन पर भी काम कर रहा है। प्रशासन के अफसरों को इसके लिए निगम के साथ को-आर्डिनेट करने को कहा गया है। बदनौर ने कहा कि देश के अन्य एमसी को भी वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन एमसी को उसका हिस्सा देने से पीछे नहीं हट रहा बल्कि एमसी को अपने स्तर पर भी कुछ रेवेन्यू जुटाने को कहा जा रहा है। पब्लिक प्राब्लम : पोर्टल के जरिए सुनेंगे शिकायतें
गवर्नर हाउस के ग्रिवेंस पोर्टल को मंगलवार को वीपी सिंह बदनौर लांच करेंगे। इस पोर्टल में शहर का कोई भी व्यक्तिअपनी कोई भी शिकायत या दिक्कत दर्ज करा सकता है। इस पोर्टल की हर शिकायत को खुद प्रशासक देखेंगे। यही नहीं शिकायतकर्ता भी अपनी शिकायत के स्टेट्स को ट्रैक कर सकेगा। पोर्टल पर आई शिकायतों को एक तय समय सीमा में दूर करना होगा।
अफोर्डेबल हाउसिंग : लैंड पूलिंग स्कीम लाएगा प्रशासन
शहर में अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए प्रशासन लैंड बैंक तैयार करने जा रहा रहा है। प्रशासक के अनुसार इसके लिए शहर में मौजूद पूरी जमीन का डाटा तैयार कर लिया गया। लैंड एक्वायर करने के रास्ते में कई दिक्कतें है। ऐसे में प्रशासन लैंड पूलिंग स्कीम की प्लानिंग कर रहा है। इस स्कीम के तहत लैंड ओनर्स की सहमति से उनकी जमीन ली जाएगी और डेवलप लैंड का कुछ हिस्सा उन्हें दिया जाएगा। क्राइम कंट्रोल : ट्राईसिटी का रेगुलर रिव्यू
न केवल चंडीगढ़ बल्कि पंचकूला तथा मोहाली में होने वाले क्राइम पर भी प्रशासक की नजर है। बदनौर के अनुसार उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों को पड़ोसी शहरों के पुलिस अफसरों के साथ को-आर्डिनेशन रखने को कहा है। वह खुद समय समय पर इसका रिव्यू करेंगे। अफसरों को उन्होंने क्राइम कंट्रोल पर फोक्स करने को कहा है। फ्यूचर प्लानिंग : डेवलपमेंट के साथ हेरिटेज भी जरूरी
शहर की डेवलपमेंट के साथ साथ हेरिटेज को भी वीपी बदनौर ने जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अफसरों को शहर के प्रोजेक्टस और फ्यूचर प्लानिंग को इस प्रकार करने को कहा गया है जिससे की शहर के आर्किटेक्चरल स्वरूप को भी नुकसान न पहुंचे।