Move to Jagran APP

अंतराष्ट्रीय महिला दिवसः खालसा कॉलेज मोहाली में शहर की महिलाओं को किया सम्मानित

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मोहाली के खालसा कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। कार्यक्रम गर्ल्स राइज फॅार मोहाली (जीआरएम) संस्था के सहयोग किया गया।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 05:12 PM (IST)
अंतराष्ट्रीय महिला दिवसः खालसा कॉलेज मोहाली में शहर की महिलाओं को किया सम्मानित
खालसा कॉलेज मोहाली में शहर की महिलाओं को किया सम्मानित।

मोहाली, जेएनएन। खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेज-3ए में गर्ल्स राइज फॅार मोहाली (जीआरएम) संस्था के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंची समाजसेवी महिलाओं में गर्ल्स राइज फॅार संस्था की फाउंडर उपिंदरप्रीत कौर गिल, प्रसिद्व नाटकार अनिता शब्दीश, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सुरजीत कौर, समाज सेवी और पूर्व डीपीआर मोहाली डॉ. उमा शर्मा, संत कबीर फांउडेशन मोहाली की एमडी और चयेरपर्सन रेनू ककड़ को कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है, उनका सम्मान बेहद जरूरी है। हर क्षेत्र में उनकी कामयाबी पर हमें गर्व करना चाहिए।

कार्यक्रम ‘रोल ऑफ वुमेन इन वेरियस फील्ड एंड सोसायटीज’ विषय पर आधारित था। जिस पर गर्ल्स राइज फॅार संस्था की फाउंडर उपिंदरप्रीत कौर गिल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं ने अपनी पहचान नहीं बनाई है। महिलाएं राष्ट्र और हमारे समाज के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण धुरी हैं। प्रसिद्व नाटकार अनिता शब्दीश अनीता शबिश ने कहा कि कला से जुड़े लोग हमेशा समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। भारत में महिलाओं ने कला में उल्लेखनीय योगदान दिया और उनके योगदान को सभी कलात्मक हलकों में सराहा गया।

सुरजीत कौर, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद हैं ने कहा कि महिलाएं स्वयं में एक पूर्ण चक्र हैं और अपने भीतर पूर्ण हैं। जो कुछ भी सही है उसके लिए लड़ने के लिए उसके पास अपनी क्षमता है। आज महिला न केवल अपने स्वयं के अधिकारों की रक्षा करती है, बल्कि दूसरों के अधिकारों की भी कीमत और रक्षा करती है। डीपीआर मोहाली डॉ. उमा शर्मा ने कहा कि महिला जन्मजात नेता हैं और उन्हें अपनी क्षमता का एहसास होना चाहिए। वहीं समाज सेविका सुप्रीत धीमान ने महिलाओं के प्रति सम्मान भाव रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा महिला दिवस पर सुंदर कविताएं दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसीपल डॉ. हरीश कुमारी ने आए हुए सभी मेहमानों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टर चला रहे नेटवर्क, मोहाली पुलिस ने 12 दिन में पकड़े आठ बदमाश, हथियार भी बरामद

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों की फीस जमा नहीं कराई तो करना होगा खाली, 100 मकानों को भेजा नोटिस

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.