Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के इंटरनेशनल गोल्फर जीव मिल्खा सिंह को दुबई का Golden Visa, इन्हें भी मिल चुका है ये सम्मान

Golden visa for Dubai इंटरनेशनल गोल्फर जीव मिल्खा सिंह को दुबई का गोल्डन वीजा मिला है। जीव मिल्खा सिंह उड़न सिख मिल्खा सिंह (Flying Sikh Milkha Singh) के बेटे हैं। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित कोठी में परिवार के साथ रहते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 11:45 AM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 11:45 AM (IST)
चंडीगढ़ के इंटरनेशनल गोल्फर जीव मिल्खा सिंह को दुबई का Golden Visa, इन्हें भी मिल चुका है ये सम्मान
पिता उड़न सिख मिल्खा सिंह और बेटे के साथ इंटरनेशनल गोल्फर जीव मिल्खा सिंह। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पदमश्री विजेता व इंटरनेशनल गोल्फर जीव मिल्खा सिंह (International Golfer Jeev Milkha Singh) ने एक बड़ी उपबल्धि हासिल की है। देश के इस स्टार गोल्फ खिलाड़ी को बड़ा सम्मान मिला है। जीव मिल्खा सिंह को दुबई का 10 साल का गोल्डन वीजा मिला है। ऐसा करने वाले जीव मिल्खा सिंह पहले गोल्फर बने हैं। जीव मिल्खा सिंह उड़न सिख मिल्खा सिंह (Flying Sikh Milkha Singh) के बेटे हैं। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित कोठी में परिवार के साथ रहते हैं।

loksabha election banner

स्टार भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह 10 साल का दुबई गोल्डन वीजा हासिल करने वाले दुनिया के पहले प्रोफेशनल गोल्फर बन गए हैं। जीव का दुबई से पुराना रिश्ता है। उन्होंने यहां कई टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया है। गोल्ड वीजा पाने के बाद जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि दुबई सरकार ने गोल्डन वीजा के लिए मेरे नाम पर विचार किया इसके लिए मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं यहां यादगार लम्हे बनाने को बेताब हूं। यूरोपीयन टूर पर चार, जापान गोल्फ टूर पर चार और एशियन टूर पर 6 खिताब जीतने वाले 49 साल के जीव को एलीट प्रोफेशनल गोल्फर होने के लिए 10 साल का ‘गोल्ड कार्ड दिया गया है।

खिलाड़ियों के साथ बॉलीवुड हस्तियों को भी मिल चुका है गोल्डन विजा

इससे पहले भी कई खिलाड़ियों को गोल्डन वीजा मिल चुका है। गोल्डन वीजा पाने वालों में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पॉल पोग्बा, रोबर्टो कार्लोस, रोमेलु लोकाकू, टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, सानिया मिर्जा भी यह सम्मान पा चुके हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान और संजय दत्त को भी ये वीजा मिल चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.