Move to Jagran APP

SYL: इनेलो के प्रदर्शन से पंजाब-हरियाणा का संपर्क कटा, लोग परेशान

एसवाइएल को लेकर इनेलो आज प्रदर्शन कर रहा है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभी तक माहौल शांतिपूर्ण है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 10 Jul 2017 09:37 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 02:42 PM (IST)
SYL: इनेलो के प्रदर्शन से पंजाब-हरियाणा का संपर्क कटा, लोग परेशान
SYL: इनेलो के प्रदर्शन से पंजाब-हरियाणा का संपर्क कटा, लोग परेशान

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के बीच बरसों से सियासत का कारण बन रही एसवाइएल नहर के निर्माण की आग हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल इनेलो ने फिर भड़का दी है। इनेलो कार्यकर्ता सुबह ही हरियाणा-पंजाब बार्डर पर पहुंच गए थे, लेकिन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के कारण वह अपनी योजना में सफल नहीं हो पाए। दोनों राज्यों के बीच बस सेवा सुबह पहले ही बंद कर दी गई थी। इससे यात्री परेशान हैं। पंजाब में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे इनेलो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर के पास ही रोक दिया। इसके बाद इनेलो कार्यकर्ता शंभू बार्डर पर सड़क के बीचोंबीच बैठ गए।

loksabha election banner

शंभू बार्डर पर सड़क के बींचोबीच धरने पर बैठे इनेलो कार्यकर्ता।

हरियाणा ने सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 10 कंपनियां अद्र्धसैनिक बलों की कंपनियों को तैनात किया गया है। पंजाब ने भी 30 कंपनियां तैनात की हैं। कोई गड़बड़ी न हो इसके मद्देनजर दोनों राज्यों की बसों को एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे यात्री परेशान हैं।

एडीजीपी हरियाणा आरसी मिश्रा बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए।

पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पटियाला के डीसी अमित कुमार एसपीएम भूपति भी पहुंचे। इसके अलावा एडीजीपी हरियाणा के एडीजीपी आरसी मिश्रा ने हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर सुरक्षा प्रबंध जांचे। उधर, हरियाणा-पंजाब सीमा पर सद्दोपुर में आठ सीसीवीटी कैमरे लगाकर प्रशासन इनेलो कार्यकर्ताओं पर नज़र रख रहा है। अभी तक माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।

शंभू बार्डर पर अभय चौटाला व सांसद दुष्यंत चौटाला ने इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह एसवाइएल निर्माण के लिए सरकार से भिड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इनेलो ने दातासिंहवाला बार्डर पर भी धरना दिया। हरियाणा व पंजाब दोनों राज्यों के वाहनों को एक दूसरे की सीमा में नहीं घुसने दिया गया।

डबवाली में इनेलो कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर बैठकर जाम लगाया। इस दौरान मौके पर सांसद चरणजीत रोड़ी, एमएलए मक्खन सिंगला, एमएलए बलकौर सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, पानीपत में भारी वाहनों को थर्मल चौंकी पुलिस द्वारा नाका लगाकर जींद की ओर जाने से थर्मल में ही रोका जा रहा है। जींद में इनेलो के एसवाइएल मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के कारण भारी वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा। इनको यहीं से ही वापस भेजा जा रहा है।

कैथल में इनेलो के रास्ता रोको अभियान के चलते पंजाब हरियाणा सीमा पर भारी संख्या में पंजाब-हरियाणा दोनों राज्यों की पुलिस भारी संख्या में तैनात है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कैथल प्रशासन द्वारा तहसीलदार गुहला को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

तहसीलदार गुहला ने बताया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के इंतजामात किए गए हैं और किसी भी प्रकार की किसी भी यात्री को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसी भी इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा रास्ता रोकने की कोशिश की जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और और उन्होंने बताया कि यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए तीन अलग से रास्ते बनाए गए हैं ताकि ट्रैफिक सुचारु रुप से चालू रह सके।

दूसरी ओर पंजाब की सीमा में पंजाब पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई है। पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब और हरियाणा पुलिस का तालमेल लगातार बना हुआ है किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं, उसकी सख्त से पालना की जाएगी दूसरी और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों ने बताया कि वह सुबह से पंजाब जाने के लिए खड़े हैं, परंतु उनके लिए कोई बस नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी है तो वह अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है परंतु जनता को तंग कर रही है। पंजाब की बसे पजाब सीमा तक ही यात्रियों को उतार कर जा रही है। हरियाणा में पंजाब की बस प्रवेश नहीं कर रही है और यात्रियों को पंजाब की सीमा से चीका तक पैदल आना पड़ रहा है।

विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने आंदोलन शांतिपूर्ण होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं को किसी सूरत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। चौटाला ने कहा कि सिरसा, फतेहाबाद, जींद और अंबाला के डीसी को पत्र लिखकर आंदोलन की सूचना दे दे गई है। साथ ही कहा गया है कि किसी असामाजिक तत्व को शरारत न करने दी जाए।

चौटाला ने कहा कि पंजाब से आने वाले लोगों को पानी व चाय पिलाकर और फूल भेंटकर यह समझाया जाएगा कि किसी का हक मारना कितना अनुचित है, ताकि वे अपने राज्य में वापस जाकर न केवल राजनीतिक लोगों को बल्कि आम जनता को भी हरियाणा के दर्द से वाकिफ करा सकें।

इन पांच जगहों पर वाहन रोक रहे इनेलो कार्यकर्ता

- डबवाली में पंजाब के मलौट, फिरोजपुर व बठिंडा की तरफ से आने वाले वाहन

- टोहाना में पटियाला के रास्ते आने वाले वाहन

- खनौरी से आने वाले वाहन

- अंबाला शहर स्थित बलदेव नगर

- अंबाला के पास ही हरियाणा-पंजाब शंभू बैरियर

यह भी पढ़ें: एक-दूसरे के राज्यों में नहीं जाएंगी हरियाणा व पंजाब रोडवेज की बसें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.