Move to Jagran APP

ऐतिहासिक होगा ताऊ देवीलाल का समान दिवस

जासं, पंचकूला : भाजपा जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। यही कारण है कि भाजपा के 3 वर्ष

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 03:01 AM (IST)
ऐतिहासिक होगा ताऊ देवीलाल का समान दिवस
ऐतिहासिक होगा ताऊ देवीलाल का समान दिवस

जासं, पंचकूला : भाजपा जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। यही कारण है कि भाजपा के 3 वर्ष के राज में प्रदेश में 3-4 बार हालात बिगड़ने पर लोगों को इसकी सजा भुगतनी पड़ी। सरकार ऐसी परिस्थिति में खुद को साबित नहीं कर सकी जिसके चलते आज सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी है। उक्त शब्द इनेलो जिला प्रधान एंव पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने पंचकूला के कार्यकर्ताओं की मीटिंग में कहे। प्रदीप चौधरी ने कहा कि पार्टी 25 सितंबर को भिवानी में चौधरी ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस जो समान दिवस कर रूप में मनाएगी। इस मौके पर पंचकूला जिला से भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी पहुचेंगे। व्यापार सेल के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने कहा कि इनेलो एक मजबूत दल है। सभी पार्टी में नए साथी जोड़े और लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुचाएं। महिला विंग की जिला प्रधान सीमा चौधरी ने कहा कि आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं को मजबूरी में गहने बैंक के लॉकर में रखने पड़ रहे है। इस मौके पर मदन जस्सल, अमरजीत हरिपुर, पूर्व पार्षद सुभाष निषाद, संगठन सचिव उमेद सिंह ढुल्ल, गुरविंदर बिटू, देव नाडा, ज्ञानी गुरविंदर नाड़ा, गोमती, आजाद मालिक, सुरिंदर कुंडू, जसबीर सिंह, नीरज भल्ला, तिलेश्वर, मनोज शर्मा, चंद्रिका, कौशल्या, राज बाला, सोनू रैल्ली, विनित गुप्ता, हरदेव पोपली, श्याम माजरी, विजय, अशोक सिंगला, महेंद्र देबन, जितेंद्र संधू मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.