विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंद्रेश उपाध्याय महाराज ने दिया ‘Gen Z Against Drugs’ अभियान का समर्थन, बोले- 'लें नशामुक्त समाज का संकल्प'

Published: Sun, 20 Sep 2026 10:36 AM (IST)

प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य इंद्रेश उपाध्याय महाराज ने 'Gen Z Against Drugs' अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने चंडीगढ़ के युवाओं और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

इंद्रेश उपाध्याय ने की अभियान में शामिल होने की अपील।

 इंद्रेश उपाध्याय ने की अभियान में शामिल होने की अपील।

HighLights

  1. पूज्य इंद्रेश उपाध्याय ने 'Gen Z Against Drugs' का समर्थन किया

  2. चंडीगढ़ में नशामुक्त समाज निर्माण के लिए युवाओं से अपील

  3. युवा शक्ति को नशे से बचाना सामूहिक कर्तव्य है

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य इंद्रेश उपाध्याय महाराज जी ने वीडियो संदेश के माध्यम से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘Gen Z Against Drugs’ अभियान का समर्थन किया है।

उन्होंने चंडीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं और नागरिकों से अपील की कि वे आज सेक्टर-17 प्लाजा, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

अपने संदेश में पूज्य महाराज जी ने कहा कि युवा शक्ति ही देश का वर्तमान और भविष्य है। युवाओं को नशे जैसी बुराई से बचाना केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि जब युवा जागरूक और एकजुट होंगे, तभी नशे के खिलाफ चल रही इस लड़ाई को निर्णायक बनाया जा सकेगा। उन्होंने अभिभावकों, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों से भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पूज्य महाराज जी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, संस्कार, खेल और राष्ट्रसेवा की दिशा में आगे बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
‘Gen Z Against Drugs’ अभियान के संयोजक संजीव राणा ने पूज्य इंद्रेश उपाध्याय महाराज जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रेरणादायी संदेश युवाओं में नई ऊर्जा और जागरूकता पैदा करेगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि हर उस परिवार और नागरिक का अभियान है जो अपनी आने वाली पीढ़ियों को नशे से सुरक्षित देखना चाहता है।

संजीव राणा ने चंडीगढ़ के सभी युवाओं और नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचें और “नशामुक्त युवा—स्वस्थ हिन्दुस्तान” के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें- पंजाब के 8 दशक पुराने 2 कानून अब पंजाबी में, सरकारी कामों अब अंग्रेजी का झंझट खत्म