Move to Jagran APP

इंटक अध्यक्ष का विवादित बयान, किरण खेर को कहा नचनिया

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंदरियाल ने मोहाली में सांसद किरण खेर के खिलाफ विवादित बयान दे दिया। हालांकि बाद में वह इससे मुकर गए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 10 Aug 2017 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 12:10 PM (IST)
इंटक अध्यक्ष का विवादित बयान, किरण खेर को कहा नचनिया
इंटक अध्यक्ष का विवादित बयान, किरण खेर को कहा नचनिया

जेएऩएन, मोहाली। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंदरियाल ने वीरवार को मोहाली में सांसद किरण खेर के खिलाफ विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि किरण खेर सांसद नहीं, एक नचनिया है। जब मीडिया ने इस पर महिलाओं का अपमान करने संबंधी सवाल उठाया तो दिनेश शर्मा ने यू टर्न ले लिया। कहा कि उन्होंने सांसद का नाम नहीं लिया और वे साफ मुकर गए।

बाद में सुंदरियाल कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता हाथ में आने के बाद हर वर्ग के इंसान की मुश्किलें बढ़ाई हैं। उन्होंने इस मौके पर पंजाब में चुने गए पार्टी युवाओं के लिए पदों की घोषणा की। दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के राज में पंजाब के मजदूरों, किसानों व गरीबों की अनदेखी हो रही है। पंजाब के किसानों को कर्ज के संकट से निकालने के लिए व लेबर को उनकी मेहनत की बनती राशि दिलाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनकी इस आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाया है।

समस्या के लिए पुख्ता हल भी निकाला है। मोदी सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को जो 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, वह तो दूर, अब उन व्यक्तियों की जेब में 15 रुपये भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति लोगों की आंखें खुल गई हैं। इस मौके पर पंजाब के राज्य अध्यक्ष  जसविंदर संधू, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, महिला अध्यक्ष इंटक अनीता शर्मा, युवा अध्यक्ष पंजाब कमल आहूजा, जोगिंद्र सिंह टाइगर मालवा प्रधान, राष्ट्रीय सचिव ऋषिकेश वर्मा, उपाध्यक्ष चंडीगढ़ प्रदीप शर्मा और युवा अध्यक्ष जगतार सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: जगराते में आई दो बहनों को उठा ले गए युवक, बनाया हवस का शिकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.