Move to Jagran APP

मिल्खा सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों ने किया दिल को छू लेने वाला काम, जीव मिल्खा सिंह ने किया धन्यवाद

पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह ने ट्वीट कर भारतीय सेना का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पिता मिल्खा सिंह के अंतिम संस्कार को वो ज्यादा याद नहीं रखना चाहते लेकिन एक दृश्य को वो जीवन भर नहीं भूलेंगे।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 10:42 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 11:25 AM (IST)
मिल्खा सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों ने किया दिल को छू लेने वाला काम, जीव मिल्खा सिंह ने किया धन्यवाद
पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह ने ट्वीट कर भारतीय सेना का शुक्रिया अदा किया है।

चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह ने ट्वीट कर भारतीय सेना का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पिता मिल्खा सिंह के अंतिम संस्कार को वो ज्यादा याद नहीं रखना चाहते, लेकिन एक दृश्य को वो जीवन भर नहीं भूलेंगे।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि जब पिता मिल्खा सिंह की अंतिम यात्रा जा रही थी तो रास्ते में दूसरी तरफ से एक आर्मी वैन आई। अंतिम यात्रा को देखकर यह वैन किनारे पर रूक गई और उसमें से कुछ सैनिक निकले, जिन्होंने सैल्यूट कर पिता को श्रद्धांजलि दी। यह सम्मान व यह पल मेरे लिए बेहद गौरवान्वित करने वाला था। मैं यह दृश्य अपने जीवन में कभी नहीं भूलूंगा।

उन्होंने कहा कि मिल्खा परिवार इस सम्मान के लिए भारतीय सेना की हमेशा आभारी रहेगी। मैं एक बार फिर सेना का धन्यवाद करता हूं। इसके साथ जीव मिल्खा सिंह ने एक और ट्वीट कर उन सभी लोगों का धन्यवाद अदा किया, जिन्होंने इस दुख में शामिल होकर परिवार का हौसला बढ़ाया।

जीव लिखते हैं कि उन्होंने अपने मां-बाप को खोया, लेकिन मुझे हजारों ऐसे इमोशनल संदेश मिले, जिसमें पिता के प्रशंसकों व लोगों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट थी। उन्होंने बताया कि इन संदेशों को पढ़कर ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे इन लोगों ने भी किसी अपने को खोया है। आप सभी के इस प्यार और अपनेपन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

बता दें कि उड़न सिख के नाम से मशहूर महान एथलीट पद्मश्री‍ मिल्‍खा सिंह का गत शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्‍होंने रात 11:30 बजे अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमण के कारण वह तीन जून से पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती थे। मिल्खा सिंह कोरोना वायरस से तो उभर चुके थे लेकिन पोस्ट कोविड साइडइफेक्ट्स से वह नहीं उबर सके। वह 91 साल के थे। उनकी मौत से पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी निर्मल मिल्‍खा सिंह का निधन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। वह भी कोरोना संक्रमण से पीड़ित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.