Move to Jagran APP

लोक गीतों में बसता है भारत..

असल भारत हमारी लोक गायकी में है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 12:23 AM (IST)
लोक गीतों में बसता है भारत..
लोक गीतों में बसता है भारत..

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : असल भारत हमारी लोक गायकी में है। गीतों में है, जिसमें कितनी ही बाते हैं। पुराने समय में हर घटना का कोई गीत है। जो समय दर समय हम तक पहुंचा है। मुझे खुशी होती है, जब भी कोई लोक गीत गाती हूं। सोचती हूं कि ये गीत कितने वर्ष और कितनी सदियों से चलकर हम तक पहुंचा है। इसकी अपनी एक कहानी होगी, कैसा होगा वो कलाकार जिसने इसे गाया होगा या बनाया होगा। वो भी इस अंदाज में कि ये हमेशा के लिए अमर हो जाए। लोक गायिका मालिनी अवस्थी कुछ इसी अंदाज में बात करती हैं। बुधवार को वह टैगोर थिएटर-18 में प्रस्तुति देने पहुंची। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। असली भारत एकता का प्रतीक है

loksabha election banner

मालिनी ने कहा कि लोक गीतों में हम किसी धर्म विशेष को नहीं देखते, ये भी इसकी खूबसूरती है। ये बस चलकर हम तक पहुंचा है। कितना अच्छा है। इस हमें स्विकार करना चाहिए, हां इन दिनों बहुत धर्म से जुड़ी बातें सुनती हूं। दुख होता है, कोई कानून अगर हमारे देश को बेहतर बनाने के लिए बनाया जा रहा हो, तो उसमें बुराई क्या है। मेरे अनुसार, हमें लोगों तक एक कानून की सही परिभाषा और उनके दिल में राष्ट्र महत्व बढ़ाना चाहिए। हमारी खूबसूरती एक साथ रहने में है, ये समझना होगा। मेरी जहां तक कोशिश रहती है, मैं तो हमेशा यही कहती हूं कि हम इंसान है और यही सबसे पहली बात है, और वो भी कलाकार जिसका कोई धर्म नहीं होता। फिल्में आपको नाम देती हैं मगर असली मजा लाइव प्रस्तुति का

मालिनी के कई गीत आज भी हिट हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों में आकर उन्हें अलग नाम मिला। बॉलीवुड आपको नाम देता है, मगर असली मजा आज भी मंच पर प्रस्तुति देकर आता है। ये एक अलग तरह का रिवाज है। स्टूडियो में जाकर आप कुछ भी रिकॉर्ड कर दो, उसमें कितने ही बदलाव कर दो, मगर जो मजा लाइव गाते हुए इम्प्रोवाइजेशन करने का है, वो कहीं नहीं। ये एक तरह से आपको रोज बेहतर बनाता है। लोक गीतों में दिखी भारती की खूशबू

कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति में मालिनी ने लोक गायकी के अलावा बॉलीवुड फिल्म में गाए गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने सइयां मिले लरकइयां, रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे, होली खेले रघूवीरा, तेरी सरकार है, फूल गैंदवा में आई रे बहार को सुनाया। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी हिट गीत दिल मेरा मुफ्त का की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान, भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने मालिनी की गायकी का आनंद उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.