Move to Jagran APP

Independence Day 2020: नगर निगम चंडीगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवियों को किया सम्मानित

Independence Day 2020 सेक्टर-17 स्थित नगर निगम परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मेयर राजबाला ने कहा कि काेरोना के दौर में नगर निगम ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 11:36 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 11:36 AM (IST)
Independence Day 2020: नगर निगम चंडीगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवियों को किया सम्मानित
Independence Day 2020: नगर निगम चंडीगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवियों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, जेएनएन। Independence Day 2020: सेक्टर-17 स्थित नगर निगम परिसर में स्वतंत्रता दिवस साधारण तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मेयर राजबाला मलिक ने शहरवासियों को बधाई देते हुए झंडा फहराया। कार्यक्रम में उन 186 कर्मचारियों के नाम लिए गए जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों के लिए काम किया। इन कर्मचारियों को सोमवार उनके विभाग के एचओडी प्रमाण पत्र देंगे जबकि शनिवार को हुए कार्यक्रम में सिर्फ उन 12 पब्लिक के लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान बेहतर काम किया।

loksabha election banner

इस मौके पर कमिश्नर केके यादव और सीनियर डिप्टी मेयर रवि कांत शर्मा भी मौजूद थे। मेयर राजबाला मलिक ने कहा कि काेरोना के दौरान नगर निगम ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ जरूरत की वस्तुएं भी उनके घर तक पहुंचाई गई हैं। इसके लिए नगर निगम का हर अधिकारी बधाई का पात्र है। मालूम हो कि पहली बार 186 कर्मचारियों के नाम सम्मानित करने वालों में शामिल किए हैं।

​​​​​इन लोगों को मेयर ने किया सम्मानित

जिन लोगों को सम्मानित किया गया है उनमें अधिकतर वह  है जिन्होंने कोराना में लगे लॉकडाउन के दौरान आगे बढ़ चढ़ काम किया था। इनमें विनोद नागपाल, नजमा खान, रोटरी क्लब की सदस्य कवल बेदी,व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजन महाजन,टीचर रजनी बजाज,वन विभाग के इंस्पेक्टर प्रभुनाथ शाही, डा. संदीप चटवाल, आदित्य अकरे, मोहाली की ओपन एक्सेस टेक्नाेलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, विक्रांत और शिप्रा भारद्वाज का नाम शामिल है।

नजमा ने कोराना काल में जरूरतमंदाें को दवाइयां और खाना पहुंचाया

सम्मानित करने वालों में शामिल महिला नजमा ने कोराना काल में जरूरतमंद लोगों को दवाइयां और खाना पहुंचाने का काम किया है। मेयर की आेर से दिए गए सैनिटरी पेड और आवश्यक चीजें नजमा ने धनास की कच्ची कॉलोनी में बांटी थी।

90 बार रक्तदान कर चुके हैं राजन महाजन

व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजन महाजन अब तक 90 बार रक्तदान कर चुके हैं।कोविड-19 के दौरान भी महाजन ने रक्तदान किया था।टीचर रजनी बजाज ने शहर में कई पौधारोपण के कार्यक्रम कर चुकी है। इसके साथ ही वह विशेष बच्चों की पढ़ाई में उनकी मदद करने का काम करती है।

गिलोय के पैकेट बांट रहे हैं प्रभुनाथ शाही

वन विभाग में तैनात प्रभुनाथ शाही जब से कोराना शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक लोगों को हर दिन गिलोय काटकर उसके पैकेट बांट रहे हैं।ऐसा करके शाही लोगों की बीमारियों से लड़ने में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने का काम कर रहे हैं।विनोद नागपाल दिव्यांग लोगों की उनके आधार कार्ड बनवाने में मदद करते हैं।वह अब तक छह हजार दिव्यांग लोगों की मदद कर चुके हैं।कवल बेदी ने रोटरी क्लब में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करवाने में मदद की है। बाकी बेचे हुए लोगाें ने कोरोना में क्वारंटाइन सेंटर और नगर निगम को सामग्री बांटी है जिनमे खाने पीने की वस्तुओं के अलावा पीपीइ किट और मास्क शामिल है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.