Move to Jagran APP

IND vs AUS T20 Match Mohali: फैंस में रोहित शर्मा और विराट कोहली का क्रेज, सबसे ज्यादा टी-शर्ट इनके नाम के बिके

IND vs AUS T20 Match Mohali मोहाली में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू होने में चंद घंटे बचे हैं। दर्शक स्टेडियम में पहुंचने शुरू हो गए हैं। फैंस स्टेडियम के बाहर लगे स्टाल से टीम इंडिया के खिलाडियों की जर्सी (नाम वाली टी-शर्ट) की खूब खरीदारी कर रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 20 Sep 2022 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 05:55 PM (IST)
IND vs AUS T20 Match Mohali: फैंस में रोहित शर्मा और विराट कोहली का क्रेज, सबसे ज्यादा टी-शर्ट इनके नाम के बिके
स्टेडियम के बाहर खिलाड़ियों के नाम की जर्सी (टी-शर्ट) की फैंस खूब खरीदारी कर रहे हैं।

विकास शर्मा, चंडीगढ़। IND vs AUS T20 Match Mohali: मोहाली में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू होने में चंद घंटे बचे हैं। दर्शक स्टेडियम में पहुंचने शुरू हो गए हैं। क्रिकेट फैंस में मैच को लेकर काफी क्रेज नजर आ रहा है। फैंस स्टेडियम के बाहर लगे स्टाल से टीम इंडिया के खिलाडियों की जर्सी (नाम वाली टी-शर्ट) की खूब खरीदारी कर रहे हैं। वहीं लोग तिरंगा झंडा भी खरीदकर ले जा रहे हैं। 

loksabha election banner

अभी सिर्फ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का दौर है। ज्यादातर खेल प्रेमी इन्हीं दो खिलाड़ियों की जर्सी मांगते हैं। इसके अलावा कुछ युवा ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या की जर्सी को भी खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम होती है। गेंदबाजों को जर्सी कोई नहीं खरीदता है। यह कहना है सलीम खान का।

सलीम भारत -आस्ट्रेलिया मैच के लिए आइएस बिंद्रा स्टेडियम के बाहर अपनी दुकान सजाए हुए हैं। उनका कहना है कि जहां भी मैच होता है हम वहां पहुंच अपना सामान बेचते हैं और धंधा करते हैं। जिस खिलाड़ी के सबसे ज्यादा फैंस होते हैं उनकी टी- शर्ट बेचते हैं। टीम इंडिया की कैप व हैट बेचते हैं दर्शक टीम इंडिया को हौसला बढ़ा सकें इसके लिए उन्हें तिरंगे महुैया करवाते हैं उनके मुंह पर तिरंगे बनाते हैं ताकि वह मैच के रंग में वह पूरी तरह से सराबोर होकर मैच देखने का लुत्फ उठा सकें।  

----

"मैं मुंबई का रहने वाला और पिछले 15 से 20 वर्षों से टी -शर्ट बेचने का काम करता हूं। इससे एक तो अलग -अलग शहरों में घुमने का मौका मिल जाता है, दूसरा यह काम हमें आसान भी लगता है । हमारी दिहाड़ी 800 से हजार रुपये बन जाती है। परेशानी तो बहुत होती है लेकिन फिर भी हमें इस काम में मजा आता है।  सुबह से 70 टी शर्ट बेच चुका हूं। इन दिनों सबसे ज्यादा टी शर्ट विराट कोहली व रोहित शर्मा की बिकी है। धौनी का क्रेज कम हुआ है।  

                                                                                                                           -सलीम खान

----

"मैं पुणे का रहने वाला हूं और अलग -अलग शहरों में स्टेडियम के बाहर क्लर्स से लोगों के शरीर पर तिरंगे बनाता हूं। तिरंगा बनाने के सिर्फ 20 रुपये लेता हूं। इसके अलावा बेंगलुरु से तिरंगे लाता हूं जो मुझे 50 से 100 में मिल जाता है। जिसे में 100 से 150 रुपये में बेचता हूं। यह धंधा अच्छा है इससे मैं मैच के दौरान हजार -दो हजार रुपये कमा लेता हूं।

                                                                                                                            -महेश, पुणे

----

मेरे पति मनोज कुमार इस काम को 35 साल से कर रहे हैं, और मैं पिछले 20 वर्ष से उनके साथ हूं। हम मुंबई से माल लाते हैं और बेचते हैं। लोग जब अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की टी शर्ट पहनकर खुश होते हैं तो हम भी उनकी खुशी में खुश हो जाते हैं।  इस काम में मेहनत काफी है,मंहगाई काफी बढ़ गई है। इसके अलावा ट्रेन का किराया भी काफी बढ़ गया है। हम रेलवे स्टेशन पर, धर्मशाला और सड़क पर रात बिताकर अपना समय निकाल लेते हैं, ताकि कुछ बच जाए। यह मुश्किल है लेकिन अब आदत सी हो गई है।

                                                                                                                          -पूनम ऋषि, पुणे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.