Move to Jagran APP

पहाड़ों से आ रही सर्द हवा, 11.7 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट जारी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 06:14 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 06:14 AM (IST)
पहाड़ों से आ रही सर्द हवा, 11.7 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
पहाड़ों से आ रही सर्द हवा, 11.7 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

जासं, चंडीगढ़ : पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगी है। तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट जारी है। बुधवार को भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। शहर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में अभी अगले दो से तीन दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शहर में ठंड बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

loksabha election banner

बुधवार सुबह की शुरुआत ठंडी हवा के झोंकों के साथ हुई। हालांकि आसमान साफ होने से दोपहर में धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। मगर वहीं शाम को एक बार फिर शहर में ठंड बढ़ गई। लोग ऊनी कपड़े पहने हुए दिखे। लोग इन दिनों ऊनी और गर्म कपड़े खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग ठंड के चलते दो पहिया वाहन की जगह चार पहिया वाहन का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हरियाणा और पंजाब में धुंध छाने की संभावना

सरेंद्रपाल ने बताया कि हरियाणा और पंजाब का तापमान इस समय चंडीगढ़ से कुछ कम है। अगले दो से तीन दिन दोन में ही राज्यों में सुबह, शाम धुंध छा सकती है। इसके साथ ही तापमान में भी और गिरावट देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में शहर का मौसम

- वीरवार को आसमान साफ रहने के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

- शुक्रवार को शहर के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

- शनिवार शहर के मौसम में बदलाव होने के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.