Move to Jagran APP

महंगाई की मारः डेढ़ साल में 15 रुपये बढ़ा बसों का किराया, डीजल के दाम भी इतनी तेजी से नहीं बढ़े

दो साल से डीजल का रेट 58 से 65 रुपये के बीच ही रहा है। बावजूद इसके बसों का किराया लगातार बढ़ाया जाता रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 12:05 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 01:32 PM (IST)
महंगाई की मारः डेढ़ साल में 15 रुपये बढ़ा बसों का किराया, डीजल के दाम भी इतनी तेजी से नहीं बढ़े
महंगाई की मारः डेढ़ साल में 15 रुपये बढ़ा बसों का किराया, डीजल के दाम भी इतनी तेजी से नहीं बढ़े

चंडीगढ़ [बलवान करिवाल]। डीजल के रेट भी इतनी तेजी से नहीं बढ़े, जितनी तेजी से बसों का किराया बढ़ा दिया गया। डेढ़ साल में नियमित अंतराल के बाद यात्रियों पर महंगे किराये की मार पड़ रही है। डीजल का रेट इस समय करीब 63 रुपये लीटर है। दो साल से डीजल का रेट 58 से 65 रुपये के बीच ही रहा है। बावजूद इसके बसों का किराया लगातार बढ़ाया जाता रहा है। 20 महीने में तीसरी बार बसों का किराया पांच रुपये तक बढ़ा दिया गया है। यानी इस अंतराल में अभी तक 15 रुपये तक बस किराया बढ़ चुका है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ से बाहर दूसरे राज्यों में कहीं भी जाना महंगा हो गया है। सबसे पहले चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने बसों का किराया बढ़ाया था। सीटीयू लोकल के साथ लांग रूट का किराया भी बढ़ा दिया था। इसी नोटिफिकेशन के आधार पर चंडीगढ़ से दूसरे राज्यों की बसों में भी किराया बढ़ गया। पंजाब और हरियाणा की बसों में भी अब पांच रुपये अतिरिक्त देना पड़ रहा है।

चंडीगढ़ से इन शहरों में जाना महंगा

चंडीगढ़ के दो आईएसबीटी हैं। आईएसबीटी-17 से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए बसों का संचालन होता है। इसी तरह से आईएसबीटी-43 से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों की बसें चलती हैं। अब चंडीगढ़ से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, नारनौल, महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, मेवात, नूंह, सिरसा, भिवानी, शिमला, हमीरपुर, धर्मशाला, कुल्लु, मनाली, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला अौर जयपुर, सहारनपुर, लखनऊ जैसे शहरों तक जाने वाली बसों में पांच रुपये तक अतिरिक्त किराया चुकाना होगा।

कहां से कहां तक              किराया पहले             अब (रुपये में)

चंडीगढ़ से जीरकपुर            30                           35

चंडीगढ़ से बलदेव नगर        65                           70

चंडीगढ़ से करनाल              140                         145

चंडीगढ़ से मुरथल                215                         220

चंडीगढ़ से दिल्ली                250                          255

चंडीगढ़ से हरिद्वार                240                          250

चंडीगढ़ से सहारनपुर            155                          160

चंडीगढ़ से यमुनानगर           115                          120

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.