यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंडीगढ़ में परिवार गया था बाहर, चोर अंदर घुसे और तीन तोला सोना व 20 हजार रुपये ले उड़े चोर
चंडीगढ़ के धनास की कच्ची कॉलोनी में एक घर में चोरी हुई। परिवार के शहर से बाहर होने पर चोरों ...और पढ़ें

HighLights
- धनास में बंद घर से चोरी |
- तीन तोला सोना, 20 हजार गायब |
- पुलिस ने मामला दर्ज किया |
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। धनास की कच्ची कालोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान उड़ा लिया। धनास की कच्ची कालोनी निवासी सुनीता ने बताया कि उनका पूरा परिवार कुछ दिनों से शहर से बाहर गया हुआ था। जब वह घर वापस लौटीं तो दरवाजें की हालत देखकर उन्हें चोरी का शक हुआ।
घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई पड़ी थी और उसमें रखे 3 तोला सोना व 20 हजार रुपये नकद गायब थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर की बारीकी से जांच की।
पुलिस ने फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया ताकि चोरों तक पहुंचने के सुराग जुटाए जा सकें। सारंगपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों तक जल्द पहुंचा जा सके।
