विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिल्डरों पर टूटा ईडी का कहर, मोहाली-चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर रेड; CLU लाइसेंस में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

Published: Thu, 07 May 2026 10:46 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 May 2026 10:57 AM (GMT+05:30)

ईडी ने मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें सनटेक सिटी परियोजना सहित कई बिल्डरों पर ...और पढ़ें

ईडी ने मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी की (AI Generated फोटो)

ईडी ने मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी की (AI Generated फोटो)

HighLights

  1. ईडी ने मोहाली-चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी की।

  2. GMADA CLU लाइसेंस में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप।

  3. बिल्डरों पर करोड़ों की अवैध वसूली का आरोप है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़/मोहाली। ईडी ने गुरुवार (7 मई, 2026) की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहाली और चंडीगढ़ में 12 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह तलाशी अभियान सनटेक सिटी परियोजना, अजय सहगल, एबीएस टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड, अल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगियों के खिलाफ चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, इन सभी संस्थाओं और व्यक्तियों पर ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (GMADA) से सीएलयू (CLU) लाइसेंस प्राप्त करने में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

जांच में यह बात सामने आई है कि इन बिल्डरों और उनके सहयोगियों ने नियमों को ताक पर रखकर लाइसेंस हासिल किए और इस प्रक्रिया के जरिए जनता से करोड़ों रुपये की वसूली की।

फिलहाल, ईडी की टीमें इन ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही हैं ताकि धोखाधड़ी और अवैध वसूली के पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। ग्रेटर मोहाली क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद रियल एस्टेट जगत में हड़कंप मच गया है।

(समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)