विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पाकिस्तान का दोहरा चेहरा फिर बेनकाब', 125 साल पुराने गुरुद्वारे को ढहाने पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Published: Thu, 02 Jul 2026 03:37 PM (GMT+05:30)

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पाकिस्तान में 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे श्री गुरु सिंह सभा साहिब को गिराए जाने की कड़ी निंदा की है।

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा गिराए जाने पर भड़के केवल सिंह ढिल्लों (फोटो: ANI)

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा गिराए जाने पर भड़के केवल सिंह ढिल्लों (फोटो: ANI)

HighLights

  1. पाकिस्तान में 125 साल पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा गिराया गया।

  2. पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने इसे सिख विरासत पर हमला बताया।

  3. दुनिया भर के सिख समुदाय में घटना पर भारी नाराजगी।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पाकिस्तान के फारूकाबाद में स्थित 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे श्री गुरु सिंह सभा साहिब को गिराए जाने पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान का दोहरा चेहरा दुनिया के सामने आया है।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि फारूकाबाद में वहां के प्रशासन, सेना और पुलिस की मिलीभगत से जमीन हड़पने वाले माफिया ने इस 150 साल पुराने श्री गुरुद्वारा साहिब को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि खुद पाकिस्तान की सरकार ने इस गुरुद्वारे को एक ऐतिहासिक स्मारक घोषित किया था और इसकी सुरक्षा करने का वादा भी किया था, लेकिन अब इसके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। इस घिनौने काम की निंदा करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे।

केवल सिंह ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने सिख विरासत को बहुत बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है, जो कि पूरी तरह से बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने आगे कहा कि न तो हम और न ही हमारे प्रधानमंत्री इस कृत्य को स्वीकार करेंगे।

माफिया के इशारे पर सिर्फ कमर्शियल डेवलपमेंट का रास्ता साफ करने के लिए उस जगह को गिरा दिया गया जिसे खुद सरकार ने ऐतिहासिक स्मारक का दर्जा दिया था। उन्होंने चेतावनी दी कि इस घटना को लेकर गुस्सा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर के सिख समुदाय में इसे लेकर भारी नाराजगी है।

(समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)