विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के कुल्लू से हवाई मार्ग से जुड़ेगा हिसार, उड़ानों का विंटर शेड्यूल जारी

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:10 PM (IST)

हिसार एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि एलायंस एयर ने 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू कर दिया है।

हिसार एयरपोर्ट से नई उड़ानों का शेड्यूल जारी।

हिसार एयरपोर्ट से नई उड़ानों का शेड्यूल जारी।

HighLights

  1. एलायंस एयर ने हिसार एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल लागू किया

  2. दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, कुल्लू, अयोध्या के लिए उड़ानें शुरू

  3. हिसार अब जयपुर के रास्ते कुल्लू से भी जुड़ेगा

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड ने 25 अक्टूबर से हिसार एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल लागू कर दिया है।

इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, कुल्लू और अयोध्या के लिए अलग-अलग दिनों में उड़ानों का संचालन किया जाएगा। अब हिसार हवाई सेवा से कुल्लू से जुड़ेगा। यात्री जयपुर होते हुए कुल्लू जा सकेंगे। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सोमवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हवाई सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

शेड्यूल के अनुसार सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए सुबह 8 बजे उड़ान रवाना होगी, जो सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद चंडीगढ़ से हिसार के लिए सुबह 9:25 बजे उड़ान होगी, जो 10:15 बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सुबह 10:40 बजे और चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए सुबह 11:50 बजे उड़ान निर्धारित की गई है।

वीरवार और शनिवार को दिल्ली-जयपुर-कुल्लू मार्ग पर उड़ानों का संचालन होगा। दिल्ली से जयपुर के लिए सुबह 8 बजे उड़ान रवाना होगी। जयपुर से कुल्लू के लिए सुबह 9:30 बजे, कुल्लू से जयपुर के लिए सुबह 11:35 बजे और जयपुर से हिसार के लिए दोपहर 1:45 बजे उड़ान निर्धारित है। हिसार से जयपुर के लिए दोपहर 3:10 बजे और जयपुर से दिल्ली के लिए शाम 4:55 बजे विमान रवाना होगा।

शुक्रवार को दिल्ली-चंडीगढ़-हिसार-अयोध्या मार्ग पर उड़ानों का संचालन होगा। दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए सुबह 10 बजे, चंडीगढ़ से हिसार के लिए सुबह 11:30 बजे और हिसार से अयोध्या के लिए दोपहर 12:45 बजे उड़ान निर्धारित है। अयोध्या से हिसार के लिए दोपहर 3:10 बजे विमान रवाना होगा। इसके बाद हिसार से चंडीगढ़ के लिए शाम 5:30 बजे और चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए शाम 6:55 बजे उड़ान होगी।

रविवार को दिल्ली से हिसार के लिए सुबह 10 बजे उड़ान निर्धारित की गई है, जो सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद हिसार से अयोध्या के लिए सुबह 11:20 बजे और अयोध्या से हिसार के लिए दोपहर 1:45 बजे उड़ान होगी। हिसार से दिल्ली के लिए शाम 4:05 बजे विमान रवाना होगा।