Move to Jagran APP

Photos: चंडीगढ़ ISBT-17 पहुंचे CISF के जवान, हिमाचल विस चुनाव में संभालेंगे सुरक्षा की कमान

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अगले हफ्ते 68 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। अगले महीने 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इलेक्शन ड्यूटी के लिए सीआइएसएफ के जवान चंडीगढ़ पहुंचे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 05 Nov 2022 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2022 09:47 AM (IST)
Photos: चंडीगढ़ ISBT-17 पहुंचे CISF के जवान, हिमाचल विस चुनाव में संभालेंगे सुरक्षा की कमान
ISBT-17 पर सुबह ही पहुंचे सीआइएसएफ के जवान।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। चुनाव मतदान में अब गिनती के चंद दिन बाकी रह गए हैं। हिमाचल की कुल 68 सीटों पर एक चरण में ही मतदान होगा। चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।  

loksabha election banner

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवान चुनावी ड्यूटी के लिए पहुंचने लगे हैं। हालांकि अभी मतदान में पूरा एक हफ्ता शेष है, लेकिन सुरक्षा बल के जवानों को अभी से हिमाचल में चुनावी ड्यूटी के लिए भेजना शुरू कर दिया गया है, जो मतदान के दौरान सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के बस स्टैंड में सीआइएसएफ जवानों की एक यूनिट अपने साजो सामान के साथ पहुंची थी। यह जवान राजस्थान के जयपुर से चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां से ये जवान बस के जरिये हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए रवाना हुए। 

बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में जवानों को देख यात्रियों में भी यह जानने की इच्छा हुई कि आखिरकार सुरक्षा बल के इतने सारे जवान सुबह ही बस स्टैंड पर क्यों पहुंचे हैं। कुछ लोगों को तो यह भी लगा कि शहर में कोई बड़ी घटना हुई है, जिस वजह से बड़ी सख्या में सुरक्षा बलों को यहां तैनात किया गया है।  

आज सुबह करीब 8 बजे सीआइएसएफ के जवान आइएसबीटी सेक्टर-17 पहुंचे थे। दैनिक जागरण के फोटो जर्नलिस्ट संजय घिल्डियाल ने जवानों से बात की तो इन्होंने बताया कि वह हिमाचल विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जवानों की यह यूनिट राजस्थान के जयपुर से बसों ही चंडीगढ़ तक पहुंची है और यहां से हिमाचल के लिए भी बसों के जरिये जा रहे हैं। 

हथियारों से लैस सीआइएसएफ के जवानों को देख बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों में सनसनी फैल गई। हालांकि बाद में लोग समझ गए कि यह जवान कंही से आए हैं और बस स्टैंड पर दूसरी जगह जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.