Move to Jagran APP

नयागांव में गला रेतकर हाईकोर्ट के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट की हत्या, किचन में मिला शव

नयागांव के शिवालिक विहार-2 में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग की गला रेतकर कत्ल कर दी गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुुई है।

By Sat PaulEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 11:12 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 11:18 AM (IST)
नयागांव में गला रेतकर हाईकोर्ट के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट की हत्या, किचन में मिला शव
नयागांव में गला रेतकर हाईकोर्ट के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट की हत्या, किचन में मिला शव

जासं, मोहाली : नयागांव के शिवालिक विहार-2 में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग की गला रेतकर कत्ल कर दी गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुुई है। वह हाईकोर्ट से सुपरिटेंडेंट पद से रिटायर्ड था। राजकुमार अपने बेटे इंद्रप्रीत के साथ यहां अपनी कोठी में रहता था। पुलिस को कत्ल की सूचना मृतक के बेटे इंद्रप्रीत ने ही दी थी।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक राजकुमार का शव किचन में औंधे मुंह पड़ा था। गला रेता गया था जबकि पीठ, पेट व कमर पर भी घाव के निशान थे। अंजादा लगाया जा रहा है कि कत्ल करने वालों की संख्या एक से ज्यादा हो सकती है। वहीं, एक अन्य कमरे का सामान भी बिखरा था। वहां पड़ी अलमारी का सारा सामान बाहर पड़ा था। 

loksabha election banner

अक्सर बेटे के आने पर ही खोलता था दरवाजा

राजकुमार के बेटे इंद्रप्रीत चंडीगढ़ आइटी पार्क में काम करता है। रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह घर पहुंचा तो दरवाजे खुले पड़े थे और पूरे घर की लाइटें जल रही थी। इंद्रप्रीत ने बताया कि उसके पिता हमेशा दरवाजा बंद रखते थे और उसके आने पर ही वह दरवाजा खुलवाता था। 

पड़ोस में थी शादी, दब गई आवाज

राजकुमार के घर के साथ ही पड़ोसी  के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे की आवाज काफी तेज थी। आसपास के पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें किसी के चिल्लाने की कोई आवाज सुनाई दी। पुलिस मानकर चल रही है कि हो सकता है कि राजकुमार ने चिल्लाकर मदद मांगने की कोशिश भी की हो और उसकी यह आवाज डीजे के शोर में दबकर रह गई हो। पुलिस ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दो थ्योरी पर काम कर रही है। या तो कत्ल करने वाला चोर हो सकता है या फिर किसी जानकार ने यह कत्ल किया है। फिलहाल जांच की जा रही है। 

 हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.