Move to Jagran APP

फ्लाईओवर बना तो हेरिटेज स्टेटस को पहुंचेगा नुकसान

आर्किटेक्चर का अनूठा उदाहरण है। फ्लाईओवर इसके हेरिटेज स्टेटस की हत्या करने जैसा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 07:34 PM (IST)
फ्लाईओवर बना तो हेरिटेज स्टेटस को पहुंचेगा नुकसान
फ्लाईओवर बना तो हेरिटेज स्टेटस को पहुंचेगा नुकसान

बलवान करिवाल, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ मॉडर्न आर्किटेक्चर का अनूठा उदाहरण है। फ्लाईओवर इसके हेरिटेज स्टेटस की हत्या करने जैसा है। अभी एक फ्लाईओवर बनेगा तो भविष्य में दूसरे की जरूरत आ खड़ी होगी। कुछ साल बाद शहर में ग्रीनरी की जगह सिर्फ फ्लाईओवर ही दिखाई देंगे। शहर की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने शुक्रवार को दैनिक जागरण मंच पर अपने विचार रखे। इन दिनों शहर में ट्रिब्यून चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर शहर का सबसे ज्वलंत मुद्दा है। शहर के लिए फ्लाईओवर बनना ठीक है या कोई अन्य विकल्प होना चाहिए। इसी मुद्दे पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के विचार जानने के लिए जागरण एक मंच बना। सेक्टर-9 स्थित स्थानीय कार्यालय में आयोजित इस मंच पर रिटायर्ड अधिकारी, व्यापारी, इंडस्ट्रियलिस्ट्स, एडवोकेट, आरडब्ल्यूए, एनवायरमेंटलिस्ट्स और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि पहुंचे। चंडीगढ़ के पूर्व चीफ इंजीनियर वीके भारद्वाज ने फ्लाईओवर के बजाय आउटर बाईपास बनाने का तर्क दिया। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर शहर के हेरिटेज स्टेटस को नुकसान पहुंचाएगा। सीनियर एडवोकेट अजय जग्गा ने कहा कि डिजाइन मेकिग प्रोसेस ओपन करने की जरूरत है। शहर में ग्राउंड लेवल पर बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास बेहतर आइडिया हैं लेकिन वह प्रशासन तक पहुंच नहीं पाते। पर्यावरण विशेषज्ञ राहुल महाजन ने कहा कि शहर में सबसे बड़ी समस्या पेरीफेरी को खत्म करने की वजह से हुई है। चंडीगढ़ को जितना खुला बसाया गया था। इसके गांवों में यह ध्यान नहीं रखा गया। दो-दो मरले के घर बन चुके हैं। इससे पेड़ों की संख्या लगातार घट रही है। जितना कंस्ट्रक्शन ज्यादा, उतने ही पेड़ों की बलि देनी होगी

loksabha election banner

कंस्ट्रक्शन से कंक्रीट जितनी बढ़ेगी, उतनी ही पेड़ों की बलि देनी होगी। दैनिक जागरण ग्रेटर पंजाब के मुख्य महाप्रबंधक मोहिदर कुमार, न्यूज एडिटर बरींद्र सिंह रावत और ट्राईसिटी प्रभारी डॉ. सुमित सिंह श्योराण ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बरींद्र रावत ने कहा कि जागरण शहर से जुड़े अहम मुद्दों को पहले भी प्रमुखता से उठाता रहा है और आगे भी जन आवाज बनता रहेगा। शहर में किसी भी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले शहरवासियों की राय बहुत जरूरी है। जागरण मंच के माध्यम से लोगों के सुझावों को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। शहर से जुड़े हर मुद्दे को जागरण हमेशा ही प्रमुखता से उठाता रहा है।

-मोहिदर कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, (ग्रेटर पंजाब) दैनिक जागरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.