Move to Jagran APP

देश में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संग्रहालय बना विरासत-ए-खालसा

श्री आनंदपुर साहिब का विरासत-ए-खालसा देश में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संग्रहालय बन गया है। इसके लिए इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स में शामिल किया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 10:50 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 09:00 PM (IST)
देश में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संग्रहालय बना विरासत-ए-खालसा
देश में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संग्रहालय बना विरासत-ए-खालसा

चंडीगढ़/ श्री आनंदपुर साहिब, जेएनएन। पंजाब केे रूपनगर के श्री आनंदपुर साहिब में स्‍थापित विरासत-ए-खालसा देश में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संग्रहालय बन गया है। इसका नाम 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स' में दर्ज किया गया है। पिछले सात साल में यहां 97 लाख पर्यटक आए।

loksabha election banner

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि सरकार पंजाब के सभ्याचार, विरासत और पंजाबियत को संभालने का हर संभव प्रयास कर रही है। यही कारण है कि आज पंजाब दुनिया भर के पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। विश्वभर में विलक्षण पहचान बना चुका विश्व प्रसिद्ध विरासत-ए-खालसा अब देश में पहले नंबर पर आ गया है।

सिद्धू ने बताया कि सात वर्षों में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या 97 लाख से भी ज्यादा हो चुकी है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स अपने फरवरी में आने वाले प्रकाशन में इसकी जानकारी भी छापेगा। सिद्धू ने इसके लिए अधिकारियों व स्टाफ मुबारकबाद भी दी है।

2011 में उद्घाटन

वर्ष 1998 में 22 नवंबर को पांच प्यारों के हाथों से विरासत-ए-खालसा की आधारशिला रखी गई थी। 14 अप्रैल 2006 बैसाखी वाले दिन इसकी इमारत का उद्घाटन हुआ। 25 नवंबर, 2011 को पहले फेस व इसकी गैलरियों का उद्घाटन सीएम प्रकाश सिंह बादल ने किया।

कई हस्तियां कर चुकी हैं दौरा

सबसे पहले कैप्टन पंजाब दौरे पर आए प्रिंस चाल्र्स और कैमिला पार्कर को विरासत ए खालसा लेकर आए थे। तब दुनिया को इसके बारे में पता चला था। उसके बाद 2014 में कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हापर व मारिशस के राष्ट्रपति भी यहां आए।

साल 2018 में 10 लाख 75 हजार पर्यटक पहुंचे

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव विकास प्रताप ने बताया कि साल 2011 से लेकर अब तक अब तक 97 लाख से अधिक पर्यटक विरासत-ए-खालसा देख चुके हैं। वर्ष 2018 में 10 लाख 75 हजार पर्यटकों ने इसका दीदार किया। यह आंकड़ा पिछले पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा है। यह संग्रहालय पर्यटकों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है। मुख्य कार्यकारी अफसर मालविंदर सिंह जग्गी ने बताया कि यहां रोजाना औसतन 5262 पर्यटक आ रहे हैं।

खासियत: 550 वर्षों की विरासत

-विरासत-ए-खालसा में 27 गैलरियां हैं। इनमें पंजाब के समृद्ध व गौरवमयी 550 वर्षोंं की विरासत को पेश किया गया है।

-इनमें हस्तकला, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ ३डी तकनीक समेत वीडियो कंटेंट से गौरवशाली इतिहास बताया जाता है।

-पंजाब के रहन-सहन के अलावा गुरु साहिबान व पंथक इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी।

-पहले व दूसरे हिस्से में पंजाब की विरासत, गुरु साहिबान का जीवन, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की स्थापना, बंदा सिंह बहादुर, मिसल काल, महाराजा रणजीत सिंह काल, एंग्लो-सिख युद्ध, धर्म युद्ध मोर्चे, पंजाब व देश की आजादी का संघर्ष, भारत-पाक बंटवारा व बंटवारे के बाद के सुनहरी इतिहास की जानकारी दी जाती है।

कैप्टन ने पांच बैंकों को बनाया था कस्टोडियन

विरासत ए खालसा का कॉन्सेप्ट बेशक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का था, लेकिन इसे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुकम्मल करवाया। साल 2002 में कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने विरासत-ए-खालसा के निर्माण में आ रही फंडों की कमी का समाधान किया था। कैप्टन ने पांच बैंकों यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, केनरा, ओरिएंटल व पीएनबी को कस्टोडियन बनाकर 100 करोड़ रुपये लोन दिलाने का प्रबंध किया था। उस समय इसका निर्माण बंद हो गया था। फिर इसे साल 2005 में शुरू किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.