Move to Jagran APP

नौ साल बाद लोहड़ी पर तेज बारिश, पाकिस्तान से आई तेज हवाओं ने किया नुकसान

लोहड़ी पर सुबह से ट्राईसिटी पर बादल छाए हुए थे। दोपहर एक बजे आसमान में घने बादल छाए और दिन में ही रात का अहसास हुआ। इसके बाद ट्राईसिटी में खूब तेज बारिश हुई।

By Edited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 12:48 PM (IST)
नौ साल बाद लोहड़ी पर तेज बारिश, पाकिस्तान से आई तेज हवाओं ने किया नुकसान
नौ साल बाद लोहड़ी पर तेज बारिश, पाकिस्तान से आई तेज हवाओं ने किया नुकसान

चंडीगढ़ [राजन सैनी]। लोहड़ी पर हुई बारिश ने त्योहार को फीका कर दिया। नौ साल बाद ट्राईसिटी में लोहड़ी पर इतनी तेज बारिश हुई है। शाम पांच बजे तक शहर में 9.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, दिनभर चली हवाओं ने ट्राईसिटी में काफी नुकसान भी कर दिया। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को पाकिस्तान की तरफ से आई तेज हवाएं शहर में चली। जमीन से डेढ़ से लेकर 3.5 किलोमीटर ऊपर चली साइक्लोनिक हवाओं के कारण ट्राईसिटी में काफी नुकसान हुआ। मंगलवार को बारिश नहीं होगी लेकिन इसके बाद रविवार तक बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

loksabha election banner

सुबह से ही छाए रहे बादल

लोहड़ी पर सुबह से ट्राईसिटी पर बादल छाए हुए थे। दोपहर एक बजे आसमान में घने बादल छाए और दिन में ही रात का अहसास हुआ। इसके बाद ट्राईसिटी में खूब तेज बारिश हुई। इस वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शहर का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री जो सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया जोकि सामान्य से छह डिग्री कम रहा। पहले जहां लोग शाम को सुखना लेक और पार्कों में इस सीजन का आनंद लेते थे, वहीं, सोमवार को बारिश होने के चलते लोग घरों मे ही दुबके रहे।

लोहड़ी का त्योहार हुआ फीका

दोपहर से शुरू हुई बारिश रात तक चलती रही। इस वजह से इस साल लोहड़ी का त्योहार फीका ही दिखाई दिया। पहले जहां लोग शाम को इकट्ठा हो लोहड़ी पर एकसाथ पूजा करते थे, वहीं, सोमवार को बारिश के चलते इस त्योहार का एकसाथ आनंद ही नहीं ले सके।

कई जगह कारों पर गिरे पेड़

दिनभर बारिश और तेज हवा चलने की वजह से ट्राईसिटी में काफी नुकसान हुआ। बारिश के चलते मोहाली में कई जगह कारों के ऊपर पेड़ गिर गए। कई जगहों पर लगे हार्डिग भी हवा के चलते गिर गए। वहीं, चंडीगढ़ में भी इसका असर देखने को मिला। शहर में इस वजह से काफी इलाकों में बिजली के तार टूट गए जिससे बत्ती गुल हो गई। सड़कों पर लगा जाम, लोग हुए परेशान लोगों को सड़कों पर जाम ने भी परेशान कर दिया। बारिश की वजह से पूरे शहर में कई जगह पर जाम की स्थिति देखने को मिली। इससे लोगों को बारिश में ही खड़ा रहना पड़ा।

13 जनवरी पर पिछले वर्षों का बारिश का रिकॉर्ड

वर्ष          बारिश (एमएम में दर्ज)

2020       9.7

2019       1.0

2018        0

2017        0

2016       0.5

2015        0

2014        0

2013     बूंदाबांदी

2012        0

आने वाले दिनों का मौसम

मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ धुंध छाने के साथ अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। -बुधवार से रविवार तक शहर में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज देखने को मिल सकती है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.