स्वास्थ्य महिला कर्मचारियों ने घेरा स्वस्थ्य मंत्री का घर
कांट्रेक्ट मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स फीमेल यूनियन की ओर से अपनी मांग को लेकर किया घेराव।
जागरण संवाददाता, मोहाली : कांट्रेक्ट मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स फीमेल यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के आवास का घेराव किया गया। इससे पहले यूनियन की महिला पदाधिकारियों की ओर से फेज-8 के दशहरा ग्राउंड में रैली की गई। रैली को संबोधित करते हुए यूनियन की संयोजक नरिदर कौर व किरणजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से महिला कर्मचारियों को मिलने के लिए कई बार समय दिया गया, लेकिन इसके बावजूद वे नहीं मिले। तीन बार मिलने का समय दिया जा चुका है, लेकिन अब पांच सितंबर को मिलने की बात कह रहे है, लेकिन इसका भी नहीं पता कि वे मिलेंगे की नहीं। इसके अलावा महिला कर्मचारियों पर बीती 26 अगस्त को चार्जशीट करने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसकी महिला कर्मचारियों की ओर से विरोध किया जाता है और इसे फौरन वापस लिया जाए। नौकरी पर पक्का करने की मांग
महिला कर्मचारियों पर परमिदर कौर, राजविदर कौर, सीमा शर्मा, आरती आदि ने बताया कि वे पिछले बारह साल से विभाग में नौकरी कर रहे हैं। लेकिन उन से ठेके पर ही काम लिया जा रहा है। कई महिलाएं तो ऐसी है, जिनकी सरकारी नौकरी एप्लाई करने की आयु भी निकल गई है। ऐसे में वे नौकरी कहां पर एप्लाई करें। महिला कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनकी नौकरी को पक्का किया जाए। इसके साथ-साथ उनके वेतन भत्तों में बढ़ोतरी की जाए। महिला कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा है। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।