हरियाणा हड़ताल: नायब सरकार ने सफाई और दमकल कर्मियों को बातचीत के लिए फिर बुलाया, चंडीगढ़ में होगी बैठक
हरियाणा सरकार ने एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर चल रहे सफाई और दमकल कर्मचारियों को फिर से वार्ता के लिए बुलाया है।
-1789061400141_m.webp)
हरियाणा सरकार ने सफाई एवं दमकल कर्मियों को फिर वार्ता के लिए बुलाया।
HighLights
हरियाणा सरकार ने हड़ताली सफाई, दमकल कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया
चंडीगढ़ में होगी बैठक, मुख्यमंत्री की उपस्थिति की संभावना
कर्मचारी नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मुख्य मांगों पर अड़े
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर चल रहे सफाई और दमकल कर्मचारियों को राज्य सरकार ने एक बार फिर समझौता वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ यह महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार11 सितंबर को शाम 3 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास के कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित की जाएगी।
शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रान्तीय प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेन्द्र सिणद सहित अन्य संघ प्रतिनिधियों को भाग लेने के लिए कहा गया है।
इससे पहले सरकार और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच छह दौर की औपचारिक वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन कर्मचारियों को पक्का/नियमित करने जैसी मुख्य मांग पर सहमति न बनने के कारण अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है।
मुख्यमंत्री के शामिल होने की उम्मीद, क्या खत्म होगा गतिरोध कर्मचारी यूनियनों की लंबे समय से चली आ रही हड़ताल के कारण प्रदेश के विभिन्न शहरों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि गतिरोध को खत्म करने के लिए इस बैठक में मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रह सकते हैं या उनके स्तर से कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं का कहना है कि वे कर्मचारियों की नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी और दमकल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर अपना रुख साफ कर चुके हैं। यदि सरकार उनकी मुख्य मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाती है, तो ही हड़ताल वापस लेने पर विचार किया जाएगा। अब सभी की निगाहें चंडीगढ़ में होने वाली इस बैठक के नतीजों पर टिकी हैं।
