हरियाणा का युवक मोहाली में पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार, एयरपोर्ट चौक के पास कार में बैठा था
मोहाली में ऑपरेशन सेल ने एयरपोर्ट चौक के पास एक युवक को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

मोहाली पुलिस की हिरासत में पिस्टल के साथ पकड़ा गया युवक।
HighLights
ऑपरेशन सेल ने सूचना मिलने पर की कार्रवाई।
हरियाणा के सफीदों का रहने वाला है युवक।
मोहाली आने का मकसद पता कर रही पुलिस।
जागरण संवाददाता, मोहाली। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे का एक युवक मोहाली में पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया। वह एयरपोर्ट चौक के पास अपनी कार में बैठा था। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय बताया।
ऑपरेशन सेल की टीम सूचना मिली कि छत लाइटों से एयरपोर्ट चौक की तरफ जाने वाली सड़क की बाईं ओर सर्विस रोड पर सफेद रंग की एचआर नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार में एक युवक पिस्टल लिए बैठा है और वह किसी का इंतजार कर रहा है।
पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और युवक को धर-दबोचा। कार की तलाशी लेने पर उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। आईटी सिटी थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार संजय की उम्र करीब 29 वर्ष है और वह 12वीं पास व अविवाहित है। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। यह पता लगाया जा रहा है पिस्टल कहां से खरीदा और किस मकसद से मोहाली आया था।
