चंडीगढ़ को हरियाणा से मिले दो HCS अफसर, गौरव कुमार और प्रदीप अहलावत जल्द करेंगे प्रशासन में ज्वॉइन
हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों, गौरव कुमार और प्रदीप अहलावत को चंडीगढ़ प्रशासन में स्थानांतरित कर दिया है। ये अधिकारी जल्द ही चंडीगढ़ प्रशासन में अपनी सेवाएं देंगे।

दो एचसीएस अधिकारी मिलने से चंडीगढ़ प्रशासन का काम होगा आसान। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
हरियाणा के दो एचसीएस चंडीगढ़ प्रशासन में शामिल होंगे।
गौरव कुमार और प्रदीप अहलावत को चंडीगढ़ भेजा गया।
दोनों अधिकारियों की नियुक्ति शर्तें जल्द जारी होंगी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दी हैं। ऐसे में यह अधिकारी जल्द ही प्रशासन को ज्वॉइन करने वाले हैं।
2011 बैच के एचसीएस अधिकारी गौरव कुमार और 2013 बैच के एचसीएस अधिकारी प्रदीप अहलावत-I की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपने की मंजूरी दी है।
गौरव कुमार वर्तमान में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग में सचिव हैं, जबकि प्रदीप अहलावत नगर एवं ग्राम योजना विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों की नियुक्ति की शर्तें और नियम अलग से जारी किए जाएंगे।
