Move to Jagran APP

हरियाणा कैडर के IAS नितिन कुमार यादव होंंगे चंडीगढ़ के होम सेक्रेटरी, आनंदिता मित्रा निगम कमिश्नर

चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के आइएएस अफसर नितिन कुमार यादव होम सेक्रेटरी होंगे जबकि पंजाब कैडर की आइएएस अफसर आनंदिता मित्रा नगर निगम की कमिश्नर होंगी। गृह मंत्रालय इन दोनों अफसरों की नियुक्ति को लेकर मोहर लगा चुका है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 02:04 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 02:11 PM (IST)
हरियाणा कैडर के IAS नितिन कुमार यादव होंंगे चंडीगढ़ के होम सेक्रेटरी, आनंदिता मित्रा निगम कमिश्नर
आइएएस नितिन कुमार यादव व आनंदिता मित्रा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल होने वाला है। कई प्रशासनिक चेहरे बदलने वाले हैं। सबसे बड़ा बदलाव दो अहम पदों पर होने जा रहा है। चंडीगढ़ को नए होम सेक्रेटरी और नगर निगम के लिए नए कमिश्नर मिलने वाले हैं। इन दोनों ही अधिकारियों को गृह मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है।

loksabha election banner

हरियाणा कैडर के 2000 बैच के आइएएस अधिकारी नितिन कुमार यादव चंडीगढ़ के नए होम सेक्रेटरी होंगे, जबकि आनंदिता मित्रा नगर निगम की नई कमिश्नर के तौर पर ज्वाइन करेंगी। मिनिस्ट्री होम अफेयर्स की कैबिनेट कमेटी ऑफ अपोइंटमेंट्स ने इन दोनों के नाम को मंजूरी दे दी है। अब पंजाब और हरियाणा इनको रिलीव करेंगे उसके बाद यह चंडीगढ़ में ज्वाइन करेंगे। बता दें कि प्रशासन ने तीन अधिकारियों के पैनल में से इन दोनों अधिकारियों के नाम चयन कर होम मिनिस्ट्री को मंजूरी के लिए भेजे गए थे। अब होम मिनिस्ट्री ने दोनों के नाम पर मुहर लगा दी है।

अगस्त में पूरा होगा इनका कार्यकाल

प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम अरुण कुमार गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर केके यादव का कार्यकाल भी चंडीगढ़ में पूरा हो चुका है। उन्हें तीन महीने की एक्सटेंशन दी गई थी। अगले महीने दोनों की तीन महीने की एक्सटेंशन भी पूरी हो जाएगी। अगस्त के आखिर में यह दोनों अधिकारी चंडीगढ़ से रिलीव होकर वापस अपने प्रदेश लौट जाएंगे। होम सेक्रेटरी की पोस्ट हरियाणा और एमसी कमिश्नर की पोस्ट पंजाब कोटे की है। इन दोनों पदों पर यहीं से अधिकारी आते हैं। यह तीन साल के डेपुटेशन पीरियड पर चंडीगढ़ आते हैं।

पैनल से चुनकर भेजा था नाम

होम सेक्रेटरी के लिए हरियाणा ने अधिकारियों का जो पैनल भेजा था उसमें से 2000 बैच के नितिन कुमार यादव का नाम शामिल था। पैनल में दूसरा नाम रवि पंकज अग्रवाल और विनय सिंह का शामिल था। इसी तरह से नगर निगम कमिश्नर का पद पंजाब कैडर का है। पंजाब ने आनंदिता मित्रा, अमित कुमार और राजीव पराशर का नाम पैनल में शामिल था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.