हरियाणा भाजपा विधायकों की कल PM से मुलाकात, दिल्ली में पहली बार होगा सीधा संवाद; CM और मंत्री रहेंगे साथ
हरियाणा भाजपा विधायक शनिवार शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। यह पहली बार होगा जब ...और पढ़ें

हरियाणा भाजपा की पूरी टीम के साथ होगी प्रधानमंत्री की मुलाकात। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
शाम चार बजे से प्रधानमंत्री कार्यालय में होगी बैठक।
बैठक से पहले हरियाणा भवन में लंच की व्यवस्था।
विकास योजनाओं, जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव।
शनिवार शाम चार बजे से प्रधानमंत्री कार्यालय में होनी है बैठक /B
/B-हरियाणा भवन में लंच कर बैठक के लिए एक साथ निकलेंगे भाजपा विधायक
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा भाजपा विधायकों की शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात होगी। यह पहला मौका होगा जब दिल्ली में भाजपा विधायकों का पीएम के साथ सीधा संवाद होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता और सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
शाम चार बजे से प्रधानमंत्री कार्यालय में होनी वाली बैठक में शामिल होने के लिए हरियाणा के भाजपा विधायक पहले हरियाणा भवन पहुंचेंगे। यहां पर लंच करने के बाद वह एक साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए निकलेंगे।
प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक की सूचना सभी विधायकों को दे दी गई। उन्हें दोपहर एक बजे तक हरियाणा भवन में बुलाया गया है। लंच की भी व्यवस्था की गई है। पीएम से होने वाली मुलाकात को लेकर विधायकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विकास योजनाओं हो सकते सवाल-जवाब
बताते हैं कि प्रधानमंत्री विधायकों से उनके क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं के बारे में भी चर्चा कर जनता से जुड़े सवाल भी पूछ सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बैठक का समय शाम चार बजे से शाम छह बजे तक का तय किया है। बैठक में जाने से पहले लंच के दौरान विधायकों के साथ मुख्यमंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा करेंगे।
