यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरसिमरत कौर बादल ने MSP को लेकर पेश किया प्राइवेट बिल, सुखबीर बादल ने सभी पार्टियों से की समर्थन की अपील
Punjab News बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने संसद में न्यूनतम ...और पढ़ें

HighLights
- किसानों को कर्ज से बचाने के लिए यह समय की मांग है- सुखबीर बादल
- 'स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार किया जाना चाहिए'
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को सभी फसलों पर कानूनी गारंटी बनाने के लिए संसद में एक निजी सदस्य विधेयक पेश किया है। उन्होंने इसे अन्नदाता के न्यायोचित अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए एक ऐतिहासिक घटना बताया।
देश भर के किसान पीड़ित हैं- सुखबीर बादल
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि किसानों को कर्ज से बचाने के लिए यह समय की मांग है। इसे स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार किया जाना चाहिए, जिसमें उत्पादन की समग्र लागत पर 50% लाभ सुनिश्चित करने की बात कही गई है। देश भर के किसान पीड़ित हैं क्योंकि उन्हें उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान की गई कीमत का केवल 30 प्रतिशत ही मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Budget 2024: 'मुझे उम्मीद है कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे', बजट पर बोलीं शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल
सभी पार्टियों से समर्थन की अपील
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मैं सभी राजनीतिक दलों से किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने, उनकी आय को स्थिर करने और टिकाऊ कृषि प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विधेयक का समर्थन करने की अपील करता हूं।
