'आप' सरकार बोली- युवाओं के भविष्य और राज्य के पानी पर नहीं झुकेंगे
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार पर नशा तस्करी, किसान विरोधी कानूनों और राज्य के पानी ...और पढ़ें

HighLights
केंद्र से नशा तस्करी, किसान कानूनों पर तीखे सवाल।
पंजाब युवाओं के भविष्य, पानी पर समझौता नहीं करेगा।
राज्य सरकार जनहित, स्वाभिमान की रक्षा को प्रतिबद्ध।
हरपाल चीमा के 3 सीधे सवाल
गुजरात मॉडल और नशा तस्करी: पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे वित्त मंत्री ने सवाल उठाया कि जब केंद्र सरकार की एजेंसियां सीमा और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं, तब गुजरात के मुंद्रा पोर्ट जैसे मार्गों से देश में आने वाला नशा पंजाब के युवाओं तक कैसे पहुंच रहा है? क्या भाजपा गुजरात के रास्ते पंजाब में नशा सप्लाई रोकने में विफल रही है?
अकाली दल (बादल) के साथ सांठगांठ और काले कानून: चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल (बादल) के साथ मिलकर पंजाब पर किसान विरोधी नीतियां और काले कानून थोपने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पूछा कि आखिर क्यों भाजपा पुरानी साझीदार पार्टी के साथ मिलकर पंजाब के कृषि और आर्थिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले फैसले वापस लाना चाहती है?
पंजाब के पानी पर अधिकार का मुद्दा: राज्य के नदी जल संसाधनों पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने पूछा कि भाजपा पंजाब का हक छीनकर उसका पानी हरियाणा और राजस्थान को देने की जिद पर क्यों अड़ी है? पंजाब के पास किसी भी अन्य राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है।
