विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के शंकर चौक पर बनेगा नमो भारत का अंडरग्राउंड स्टेशन, हरियाणा सरकार ने दी हरी झंडी

Published: Fri, 03 Apr 2026 04:52 PM (IST)

गुरुग्राम के शंकर चौक पर नमो भारत ट्रेन का भूमिगत स्टेशन बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। यह ...और पढ़ें

कैप्शन: तस्वीर गूगल जैमिनी द्वारा बनाई गई है

कैप्शन: तस्वीर गूगल जैमिनी द्वारा बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दिल्ली-जयपुर हाईवे के बड़े चौक में से एक शंकर चौक पर नमो भारत ट्रेन का भूमिगत स्टेशन बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है।

यहां पर साइबर सिटी तथा बड़ी कॉरपोरेट कंपनी ऑफिस टावर हैं। इनके नीचे से बनाई जाने वाली टनल से नमो भारत ट्रेन गुजरेगी।

नमो भारत ट्रेन का रूट दिल्ली से सराय काले-खां से राजस्थान के अलवर बनेगा, स्टेशन से एंबिएंस माल तथा राव गजराज सिंह मार्ग की ओर निकासी और प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।

यहीं पर मेट्रो का नए प्रस्तावित रूट से जुड़कर बड़े ट्रांजिट हब के रूप में उभरेगा। नमो भारत ट्रेन चलने से साइबर सिटी के पास लगने वाले जाम से राहत मिलने की संभावना है।

स्टेशन को दिया गया अंतिम रूप

यह स्टेशन शहर के पुराने तथा नए भाग को एक दूसरे से जोड़ेगा। स्टेशन की डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यहां पर पहले से ही प्रॉपर्टी के रेट बढ़े हुए हैं। नमो भारत ट्रेन चलने से प्रॉपर्टी के रेट और भी बढ़ेंगे। रेडी टू मूव कॉरपोरेट कार्यालयों की डिमांड बढ़ जाएगी।

बता दें कि इस परियोजना को हरियाणा सरकार भी अपनी स्वीकृत देकर जरूरी वित्तीय शेयर जारी कर चुकी है। केंद्रीय शहरी और आवासन मंत्री मनोहर लाल ने कहा स्टेशन की डिजाइन को लेकर सहमति पहले नहीं बन रही थी लेकिन अब अंतिम डिजायन पर सभी एजेंसी सहमत है।

नहीं बनेगी जाम की स्थिति

स्टेशन पूरी तरह से भूमिगत होगी और डिजाइन इस तरह से बनाई गई हैं कि यहां पर जाम की स्थिति नहीं रहे। सड़क मार्ग से आने वाले लोग भी अपने वाहन को स्टेशन की पार्किंग मे खड़ा कर दिल्ली या फिर बावल की ओर जाने के लिए नमो भारत ट्रेन पकड़ सकते हैं। मेट्रो सेवा लेकर गुरुग्राम के भी एक जगह से दूसरी जगह पर आ जा सकते हैं।