चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस को लेकर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान, यात्रियों का सामान जांचा
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन जीआरपी इंचार्ज राजकुमार की अगुवाई में जीआरपी के करीब 20 से ज्यादा जवानों ने करीब तीन घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान स्टेशन पर आने वाले हर यात्रियों के सामान को तो चैक किया गया ही साथ ही उनके आइडी प्रूफ भी देखे गए।
चंडीगढ़, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वीरवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्पेशल सर्च आपरेशन चलाया गया। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन जीआरपी इंचार्ज राजकुमार की अगुवाई में जीआरपी के करीब 20 से ज्यादा जवानों ने करीब तीन घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान स्टेशन पर आने वाले हर यात्रियों के सामान को तो चैक किया गया ही साथ ही उनके आइडी प्रूफ भी देखे गए। इसके अलावा स्टेशन और रेलवे यार्ड पर खड़ी ट्रेनों की हर बोगियों में जाकर उसे चेक किया गया।
जीआरपी थाना इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि यह सर्च आपरेशन 26 जनवरी तक हर रोज चलेगा। उसके अलावा भी जीआरपी और आरपी मिलकर कई बार ज्वाइंट सर्च आपरेशन चलाते है। सर्च आपरेशन के दौरान रेलवे के अधीन आने वाली जगहों को भी चैक किया गया। राजकुमार ने बताया कि यात्रियों को चैकिंग के साथ साथ जागरूक भी किया जा रहा है। इसके साथ उन्हें टोल फ्री नंबर 181 की भी जानकारी दी जा रही है।
यात्रियों को समझाया जा रहा है कि ट्रेन में या स्टेशन पर कोई भी लावारिस चीज़ देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करे। 26 जनवरी के अवसर पर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की पूरी डिटेल्स के रिकॉर्ड को लिखित रूप में रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ पीजीआइ के निदेशक प्रो. जगतराम बोले- कैंसर, एचआइवी और दिल के मरीज नहीं लगवा सकेंगे कोविड वैक्सीन
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें