विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर! आज से भारत टैक्सी शुरू, ड्राइवर होंगे हिस्सेदार

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:00 AM (IST)

चंडीगढ़ में 18 सितंबर से भारत टैक्सी सेवा शुरू हो रही है, जिसमें टैक्सी चालक केवल सेवा प्रदाता नहीं बल्कि ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में आज से भारत टैक्सी शुरू। फाइल फोटो

चंडीगढ़ में आज से भारत टैक्सी शुरू। फाइल फोटो

HighLights

  1. चंडीगढ़ में भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ 18 सितंबर से।

  2. चालक सहकारी व्यवस्था के हिस्सेदार होंगे, भागीदारी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

  3. राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे डिजिटल शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सहकारी क्षेत्र की पहल के तहत भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। चंडीगढ़ प्रशासन के सहकारिता विभाग की ओर से सेक्टर-9 स्थित नई यूटी सचिवालय इमारत के बहुउद्देशीय सभागार में शाम चार बजे शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में भारत टैक्सी का डिजिटल शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल तथा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। डिजिटल शुभारंभ के बाद भारत टैक्सी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

चालक होंगे सहकारी व्यवस्था के हिस्सेदार

भारत टैक्सी की खासियत यह है कि इसमें टैक्सी चालकों को केवल सेवा प्रदाता के रूप में नहीं, बल्कि सहकारी व्यवस्था के हिस्सेदार के रूप में जोड़ने पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य तकनीक आधारित परिवहन सेवा में सहकारिता की भावना को लागू करना और चालकों की भागीदारी बढ़ाना है।

चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, इस पहल से सहकारी मॉडल का विस्तार परिवहन क्षेत्र तक होगा। तकनीक के माध्यम से चालकों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराने का प्रयास है, जिसमें उनकी भागीदारी और हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सके।

प्रशासन का कहना है कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भागीदारी, पारदर्शिता और तकनीक आधारित पहलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत टैक्सी की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे चंडीगढ़ में परिवहन सेवा के क्षेत्र में सहकारी व्यवस्था को नया आधार मिलने की उम्मीद है