GMCH-32 में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर को भेजा जेल Chandigarh News
शिकायत में महिला डॉक्टर बताया कि छह दिसंबर की शाम को उसकी ड्यूटी मेडिसन इमरजेंसी में थी। इस दौरान नशे में डॉक्टर अनिकेत सैनी ने इमरजेंसी में आकर हंगामा किया।
चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ कर हंगामा करने वाले गिरफ्तार सीनियर रेजीडेंट डॉ. अनिकेत सैनी को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। आरोपित डॉक्टर को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भेज दिया। सेक्टर-34 थाना ने आरोपित डॉक्टर को धारा 354ए और 354बी के तहत जीएमसीएच-32 से गिरफ्तार किया था।
शिकायत में महिला डॉक्टर बताया कि छह दिसंबर की शाम को उसकी ड्यूटी मेडिसन इमरजेंसी में थी। इस दौरान नशे में मेडिसन के सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर अनिकेत सैनी ने इमरजेंसी में आकर हंगामा किया। इसके बाद उसकी बाजू पकड़कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर डॉक्टर अनिकेत मारपीट करने पर उतर गया और खुद को बचाने के लिए वह डॉक्टर रूम में चली गई।
इस दौरान डॉक्टर अनिकेत भी डॉक्टर रूम में घुस गया। इतना ही नहीं अनिकेत ने कटोरी उठाई और दीवार पर फेंककर मारी जाे जूनियर डॉक्टर अमन गर्ग काे लगी। प्रो. चवन के मार्क के बाद सुपरिंटेंडेंट ने मामले की जांच करने के बाद डॉक्टर अनिकेत सैनी के खिलाफ सेक्टर 34 थाना पुलिस को शिकायत दी थी।