Move to Jagran APP

कांग्रेस सरकार गैंगस्टर्स के लिए 2017 में जारी किया था यह फरमान

कांग्रेस सरकार ने 2017 में सत्ता में आने के बाद फरमान जारी किया था कि गैंगस्टर या तो सरेंडर कर दें या फिर पुलिस कार्रवाई से निपटने को तैयार रहें।

By Edited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 03:01 AM (IST)
कांग्रेस सरकार गैंगस्टर्स के लिए 2017 में जारी किया था यह फरमान
कांग्रेस सरकार गैंगस्टर्स के लिए 2017 में जारी किया था यह फरमान

जेएनएन, मोहाली। कांग्रेस सरकार ने 2017 में सत्ता में आने के बाद फरमान जारी किया था कि गैंगस्टर या तो सरेंडर कर दें या फिर पुलिस कार्रवाई से निपटने को तैयार रहें। यही नहीं, इस मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के परिजनों को भी घर जाकर समझाया था कि वह अपने बच्चों से कहें कि क्राइम छोड़ सरेंडर कर दें। जिसके बाद कुछ गैंगस्टरों ने सरेंडर भी कर दिया और कुछ गैंगस्टर जिन्होंने इसे नजरअंदाज किया, वे एनकाउंटर में मारे गए।

loksabha election banner

एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विक्की गौंडर

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पंजाब पुलिस ने 26 जनवरी 2018 को कुख्यात गैंगस्टर और नाभा जेल ब्रेक काड के मास्टरमाइंड विक्की गौंडर को ढेर कर दिया था। गौंडर के अलावा उसके दो साथी प्रेमा लाहौरिया और सुखप्रीत बुड्ढा भी मारे गए थे। हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विकी गौंडर हाईवे डकैत के तौर पर जाना जाता था। मर्डर करने के बाद लाश के पास करता था भंगड़ा 2016 में वह नाभा जेल से फरार हो गया था। नाभा जेल से विक्की गौंडर के साथ पाच अन्य कैदी भी भागे थे। गौंडर पर पंजाब पुलिस की ओर से 10 लाख और प्रेम लाहौरिया पर 5 लाख का इनाम था। कहा जाता है कि विक्की गौंडर एक शार्प शूटर था। किसी की हत्या करने के बाद वह लाश के पास भंगड़ा करता था।

प्रेम लाहौरिया

प्रेम लाहौरिया विक्की गौंडर का दोस्त था। दोनों ने 2015 में जब कुख्यात सुक्खा काहलवा को उस वक्त गोलियों से भून डाला था, जब उसे पेशी के लिए अदालत ले जाया जा रहा था। विक्की गौंडर के साथ ही प्रेम लाहौरिया मारा गया था।

हैरी चीमा

पार्टी के बहाने फेसबुक फ्रेंड को बुलाकर उससे होटल के कमरे में दुष्कर्म करने के आरोपित पंजाब के गैंगस्टर हैरी चीमा की सूचना पर पुलिस उसे दबोचने गई थी। जब पुलिस ने इसको घेरा, तो उसने होटल की तीसरी मंजिल से छलाग लगा दी थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी।

गुरप्रीत सिंह सेखों

हाई सिक्योरिटी नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड गुरप्रीत सिंह सेखों तक पहुंचने के लिए उसकी दो पत्‍ि‌नया पुलिस का सहारा बनीं थी। जेल ब्रेक के पूरे ढाई महीने बाद गिरफ्तार किए गए सेखों को उसके प्यार ने पुलिस तक पहुंचाने में काफी मदद की थी। पंजाब पुलिस ने सेखों को मोगा से 12 फरवरी 2017 को गिरफ्तार किया था। उस पर सात जघन्य मामले चल रहे हैं।

तीरथ सिंह ढिल्लवा

गौंडर और जयपाल गैंग के तीसरे बड़े गैंगस्टर तीरथ सिंह ढिलवा को पंजाब पुलिस ने 3 मार्च 2018 को गिरफ्तार किया था। तीरथ सिंह से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस भी बरामद हुए थे, पकड़ा गया तीरथ सिंह पिछले 6 साल से वारदात कर रहा था। वह पंजाब के ए कैटेगरी का गैंगस्टर है। उसका सुक्खा काहलवा मर्डर केस में भी हाथ था। हिमाचल में रॉकी गैंगस्टर को मारने में भी इसका हाथ बताया जाता है।

दिलप्रीत सिंह

अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल से रंगदारी मागने तथा लोक गायक परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने के आरोपित गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा को पंजाब तथा चंडीगढ़ पुलिस ने साझा ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित बस अड्डे से गिरफ्तार किया था, इस दौरान उसके पाव में गोली भी लग गई थी। वह मूलरूप से रोपड़ के नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाव ढाहा का रहने वाला है।

कुलप्रीत सिंह नीटा

गैंगस्टर कुलप्रीत सिंह नीटा देयोल नाभा जेल ब्रेक केस में फरार हो गया था। पंजाब और मध्यप्रदेश पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में उसे 17 जनवरी 2017 को गिरफ्तार किया था। कुलप्रीत सिंह पंजाब में बड़ा गैंग चला रहा था। गुरप्रीत सिंह सैखन, हरबिंदर सिंह उर्फ बिक्की, जयपाल सिंह एवं अन्य अपराधियों भी उसके साथ थे। 2012 से अपहरण, लूट, डकैती, वाहन छीनना आदि अपराधों में संलिप्त रहा।

रविचरण सिंह

गौंडर व लाहौरिया के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर रवि देओल ने खौफ के मारे 30 जनवरी 2018 को संगरूर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वह बॉक्सर से पहले सिंगर बना था और बाद में क्राइम की राह पकड़ ली थी।

गुरबख्श सीवेवाला

गैंगस्टर मुखी दविंदर बंबीहा का 11 सितंबर 2016 को बठिंडा के रामपुरा में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद गुरबख्श सीवेवाला ने उसके गिरोह की कमान संभाल ली और सिम्मा बहबल और बुड्डा राउके से मिलकर फरीदकोट के व्यवसायियों से वसूली शुरू कर दी। गुरबख्श सीवेवाला को बठिंडा पुलिस ने नहर पुल के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। सीवेवाला डबल मर्डर केस, कोटकपूरा गन हाउस डकैती समेत कई संगीन वारदात का आरोपित है।

सराज मिंटू

पंजाब में हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की हत्या के आरोपित गैंगस्टर सराज सिंह मिंटू को काउंटर इंटेलिजेंस ने 6 मार्च 2018 को गिरफ्तार किया था। 30 अक्तूबर 2017 को अमृतसर के भरत नगर इलाके में अमृतसर-बटाला रोड पर सराज मिंटू ने अपने साथियों के साथ विपन शर्मा (45) की उस समय गोलिया मारकर हत्या कर दी थी। जब वे एक दोस्त की दुकान के बाहर खड़े थे। हमलावरों ने उन पर एक दर्जन गोलिया बरसाई थी।

जयपाल भुल्लर

जयपाल भुल्लर उर्फ मनजीत, जिसने विक्की गौंडर व प्रेमा लाहौरिया की मौत के बाद गैंग की कमान संभाली है। जयपाल गौंडर का साथी रहा है और सुक्खा काहलवा हत्याकांड में शामिल रहा है। अब पंजाब पुलिस के सामने भुल्लर से निपटने की चुनौती है। सूत्रों के मुताबिक गैंग को संभालने के साथ भुल्लर अपने सभी साथियों को एकजुट करने की तैयारी में लग गया है। जयपाल गैंग में फरीदकोट निवासी तीर्थ सिंह ढिल्लवा, लुधियाना निवासी बिल्ला ख्वाजके, उत्तरप्रदेश का कुख्यात शूटर असलम है, जो पुलिस की मोस्ट वाटेड लिस्ट में हैं। जयपाल पर 43 संगीन मामले दर्ज हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.