Move to Jagran APP

Gama Pehalwan: दुनियाभर में गामा पहलवान ने नहीं हारी कोई बाजी, डाइट के बारे में जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Gama Pehalwan गामा पहलवान की आज जयंती है। भारत के अमृतसर में जन्मे गामा पहलवान विश्व के ऐसे पहलवान रहे जिन्होंने कभी भी कोई बाजी नहीं हारी। उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को रिंग पर धूल चटाई। वह अपनी डाइट के लिए भी जाने जाते थे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 11:40 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 11:45 AM (IST)
Gama Pehalwan: दुनियाभर में गामा पहलवान ने नहीं हारी कोई बाजी, डाइट के बारे में जान आप भी रह जाएंगे हैरान
गामा पहलवान ने बड़े-बड़े दिग्गजों को चटाई थी धूल। फोटो स्रोत- इंटरनेट मीडिया

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़।The Great Gama: गामा पहलवान... यह नाम आपने सुना ही होगा। द ग्रेट गामा पहलवान विश्व के महान रेसलर में से एक थे। अमृतसर में 22 मई 1878 में जन्मे गुलाम मुहम्मद कैसे गामा पहलवान बने इसकी भी एक अलग कहानी है। 

loksabha election banner

गामा पहलवान 10 लीटर दूध, आधा किलो घी और इसके साथ बादाम व जूस भी पीते थे। यही नहीं वह हर दिन 6 किलो तक चिकन व 100 रोटी खा लेते थे। गामा पहलवान को रुस्तम-ए-जमां के नाम से भी जाना जाता था। उन्हें शेर-ए-पंजाब व द ग्रेट गामा के नाम से भी जाना जाता था। 

गामा पहलवान का जन्म अमृतसर में हुआ लेकिन भारत विभाजन के बाद वह पाकिस्तान चले गए। गामा पहलवान के पिता मुहम्मद अजीज भी नामचीन पहलवान थे। यही कारण था कि गामा पहलवान को बचपन से ही पहलवानी का शौक था। 

उन्होंने अपनी कुश्ती के दांवपेच पंजाब के मशहूर पहलवान माधो सिंह से सीखे। उन्हें दतिया के महाराज भवानी सिंह ने पहलवानी की सुविधाएं दी। भारत विभाजन से पहले गामा पहलवान ने भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया। कश्मीरी ‘बट’ परिवार से नाता रखने वाले गामा पहलवान के बारे में कहा जाता है कि वह दुनिया के एकमात्र ऐसे पहलवान थे जिन्होंने अपने जीवन में कोई बाजी नहीं हारी।

गामा पहलवान की हाई 5 फुट सात इंच थी। उन्होंने उस दौर में विश्व के लगभग सभी पहलवानों को धूल चटाई। महज 19 साल की उम्र में गामा पहलवान ने रहीमबख्श सुल्तानी वाला जैसे नामचीन पहलवान को दिन में तारे दिखा दिए। अद्भुत शक्ति और फूर्ति से रहीमबख्श सुल्तानीवाला पहलवान को हराने के बाद गामा पहलवान का नाम देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मशहूर हो गया। 

द ग्रेट गामा के नाम से मशहूर गामा पहलवान दुनिया के सबसे महान रेसलर में से एक थे। लगभग पांच दशक के पहलवानी करियर में वह अजेय थे। वह एक दिन में 5000 उठक-बैठक और 1000 से ज्यादा पुश अप लगाते थे। गामा पहलवान ने एक भारी भरकम पत्थर को डंबल बनाया हुआ था।

इन प्रमुख पहलवानों को चटाई थी धूल

  • विश्व दंगल में गामा पहलवान ने अमेरिका के पहलवान बैंजामिन रोलर व विश्व विजेता पहलवान पोलैंड के स्टेनली जिबिस्को को मात दी। 
  • स्टेनली जिबिस्को के बारे में कहा जाता है कि वह गामा पहलवान से ज्यादा वजनी थे। बावजूद इसके वह गामा पहलवान से डरते थे। यहां तक कहा जाता है कि एक बार स्टेलनी मैदान छोड़कर भाग खड़ा हुआ था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.