Move to Jagran APP

मार्च 2020 से चंडीगढ़-नई दिल्ली Shatabdi Express बुधवार की जगह रविवार को चलेगी Chandigarh News

अब शताब्दी बुधवार को बंद करके रविवार को चलाई जाएगी। यह फैसला 17 मार्च 2020 से लागू होगा। पैसेंजर्स की डिमांड को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने यह फैसला लिया है।

By Edited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 04:39 PM (IST)
मार्च 2020 से चंडीगढ़-नई दिल्ली Shatabdi Express बुधवार की जगह रविवार को चलेगी Chandigarh News
मार्च 2020 से चंडीगढ़-नई दिल्ली Shatabdi Express बुधवार की जगह रविवार को चलेगी Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अब बुधवार की जगह रविवार को चलेगी। पैसेंजर्स की डिमांड को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने यह फैसला लिया है। ट्रेन नंबर-12046/45 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अब हफ्ते में सोमवार, मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएगी।

loksabha election banner

अब शताब्दी बुधवार को बंद करके रविवार को चलाई जाएगी। यह फैसला 17 मार्च 2020 से लागू होगा। बता दें कि यह शताब्दी सप्ताह में छह दिन चलती थी और इसका ज्यादा फायदा बिजनेस क्लास के लोगों को होता था। जोकि दिन में 12 बजे चंडीगढ़ से चलकर करीब तीन बजे दिल्ली पहुंचते हैं और वहां अपना काम निपटाकर शाम को सवा सात बजे फिर वापस होकर करीब 10.45 बजे रात को चंडीगढ़ पहुंच जाते हैं। यह ट्रेन सिर्फ रविवार को नहीं चलाई जाती थी। लेकिन अब लोगों की मांग को देखते हुए रविवार को भी चलाई जाएगी जबकि बुधवार को यह नहीं चलेगी।

वीकेंड के दिन पैसेंजर्स को नहीं मिलती थी जगह

चंडीगढ़ से नई दिल्ली जाने वाले पैसेंजर्स का कहना है कि वीकेंड वाले दिन यानी शनिवार और रविवार को नई दिल्ली के लिए पैसेंजर्स की फ्रीक्वेंसी ज्यादा होने के कारण कालका-नई दिल्ली शताब्दी में सीट नहीं मिलती थी। जिसके चलते पैसेंजर्स को असुविधा का सामना करना पड़ता था।  

व‌र्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की चार मंजिला इमारत का निर्माण जल्द होगा शुरू

अंबाला रेल मंडल के नए डीआरएम गुरिंदर मोहन सिंह वीरवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को जहां शताब्दी को रविवार को चलाने का यात्रियों को तोहफा दिया। वहीं व‌र्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को व‌र्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर डेवलप करने का काम जनवरी 2020 में शुरू हो जाएगा।

जर्मनी के हीडलबर्ग स्टेशन की तर्ज पर हाेगा डेवलप

जर्मनी के हीडलबर्ग रेलवे स्टेशन के तर्ज पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को डेवलप किया जाएगा। इस पर 135 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चंडीगढ़ स्टेशन को व‌र्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने में दो साल यानी 24 महीने का समय लगेगा। व‌र्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का काम लुधियाना के दीपक बिल्डर्स को सौंपा गया है।

इसके अलावा पंचकूला और चंडीगढ़ साइड को कंकोर्स ब्रिज से जोड़ा जाएगा। यह करीब 36 मीटर चौड़ा होगा। कंकोर्स पर वेटिंग के दौरान लोग मोबाइल चार्ज भी कर सकेंगे। इसके अलावा यात्रियों के बैठने की भी सुविधा होगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.