Move to Jagran APP

दिनभर हुई बूंदाबांदी से शहर में बढ़ी ठंड, सामान्य से छह डिग्री कम रहा तापमान

शहर में बुधवार दिनभर हुई बूंदाबांदी से ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 05:50 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 05:50 AM (IST)
दिनभर हुई बूंदाबांदी से शहर में बढ़ी ठंड, सामान्य से छह डिग्री कम रहा तापमान
दिनभर हुई बूंदाबांदी से शहर में बढ़ी ठंड, सामान्य से छह डिग्री कम रहा तापमान

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में बुधवार दिनभर हुई बूंदाबांदी से ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। इससे पहले बीते मंगलवार को शहर के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। लेकिन बुधवार को सुबह से आसमान में छाए रहे बादल और दिनभर हुई बारिश से शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिली। शहर का अधिकतम तापमान जहां 22 से 23 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था, वहीं बुधवार को वह 19.2 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि वीरवार को भी शहर में हल्की बारिश होने के आसार बने हुए है। बुधवार सुबह की शुरुआत आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा और लोग इस मौसम का आनंद शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई भी दिए। वहीं दोपहर करीब 12 बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो कि रात तक होती रही। इससे शहर के तापमान में जहां कमी आई वहीं ठंड बढ़ने का भी एहसास हुआ। इस दौरान लोग बाजारों में गर्म और ऊनी कपड़े खरीदते हुए दिखाई दिए। ठंड के चलते लोग दो पहिया वाहन की जगह चार पहिया वाहन का प्रयोग ज्यादा करते हुए दिखे जिसकी वजह से शहर की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली। शहर में कुल 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में भी बारिश के आसार

loksabha election banner

सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी पूरे उतर भारत में बारिश देखने को मिल रही है। हरियाणा और पंजाब में भी वीरवार को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे वहां के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। शहर में आने वाले दिनों का मौसम

-वीरवार को शहर में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

-शुक्रवार और शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने के आसार कम है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.