विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में सरकार ने दी 292 करोड़ के मुफ्त इलाज को मंजूरी, 3 महीने में 1.77 लाख मरीजों को हुआ फायदा

Published: Sat, 28 Mar 2026 11:30 AM (IST)

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने तीन महीने में 30.51 लाख से अधिक परिवारों को पंजीकृत कर कीर्तिमान स्थापित ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना में आए 30.51 लाख परिवार: बलबीर सिंह

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना में आए 30.51 लाख परिवार: बलबीर सिंह

HighLights

  1. योजना में 30.51 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण

  2. 292 करोड़ रुपये के मुफ्त इलाज को मिली मंजूरी

  3. अस्पतालों को 60 करोड़ का भुगतान, बकाया जल्द

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बड़े स्तर पर जनस्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

गत आठ जनवरी को योजना की शुरुआत के बाद तीन महीनों के भीतर ही 30.51 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण किया गया है। इस योजना के तहत 292 करोड़ रुपये के मुफ्त इलाज को मंजूरी दी गई है।

पंजाब भवन में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अब तक 1,77,097 लोगों के मुफ्त उपचार की मंजूरी दी गई है। 71,000 दावों का निपटारा कर दिया गया है। सूचीबद्ध अस्पतालों को 60 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है।

अस्पतालों को समय पर भुगतान का आश्वासन देते हुए डॉ. बलबीर ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने बकाया भुगतान के लिए एक मजबूत प्रणाली विकसित की है। अस्पतालों को 31 मार्च तक के सभी बकाया 15 अप्रैल तक चुका दिए जाएंगे।