ट्राईसिटी में चार पॉजिटिव केस, मोहाली में तीन और चंडीगढ़ में एक
ट्राईसिटी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : ट्राईसिटी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को ट्राईसिटी में कोरोना वायरस के चार नए पॉजिटिव सामने आए। इनमें मोहाली के तीन और चंडीगढ़ से एक कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस सामने आया है। बीते 10 दिन के अंदर चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के कुल 16 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जबकि चंडीगढ़ में पांच दिनों के अंदर ही आठ पॉजिटिव केस सामने दर्ज किए गए। बुधवार को शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मामला सामने आया। सेक्टर-35 के रहने वाले 49 वर्षीय शख्स में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इस कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज को 30 मार्च को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशयिल्टी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को पहले नीमोनिया के लक्षण थे। जब मरीज के सैंपल लेकर जांच की गई, उसमें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। दुबई और सिगापुर से लौटे पंजाब के रहने वाले शख्स के संपर्क में आया
सेक्टर-35 के रहने वाले 49 साल के जिस शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वह पंजाब के मानसा के रहने वाले अपने दो रिश्तेदारों के संपर्क में आया था। इस शख्स के रिश्तेदार हाल ही में दुबई और सिगापुर से वापस लौटे थे। सेक्टर-35 का रहने वाले 49 साल का शख्स अपने इन दोनों रिश्तेदारों के संपर्क में आया था। 30 मार्च को इस 49 साल के शख्स को जीएमएसएच-16 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। बुधवार को पीजीआइ चंडीगढ़ ने इस 49 वर्षीय शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया। परिवार के तीन लोग किए होम क्वारंटाइन
49 साल के कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज के परिवार के तीन अन्य सदस्यों को यूटी हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम क्वारंटाइन किया है। इस 49 साल के कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की पत्नी, बेटे और नौकर को होम क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा इस 49 वर्षीय मरीज के संपर्क में पंजाब में आए तीन और लोगों को होम क्वारंटाइन करने को लेकर पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेज दी गई है। चंडीगढ़---कोविड-19 अपडेट
-शहर में अब तक 114 लोगों के सैंपल जांचे गए।
-शहर में अब तक 90 लोगों के सैंपल नेगेटिव पाए गए।
-शहर में अब तक 16 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।
-एक सैंपल रिजेक्ट कर दिया गया है। बुधवार को शहर में कितने सैंपल लिए गए
अस्पताल चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा कुल
जीएमएसएच-16 4 5 1 10
जीएमसीएच-32 6 0 0 6
पीजीआइ चंडीगढ़ 1 4 0 5