अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी-फड़ी पर पुलिस सख्त, तीन लोग किए गिरफ्तार Chandigarh News
पुलिस का कहना है कि रेहड़-फड़ी लगाकर लोगों को परेशान करने वालों को बख्या नहीं जाएगा। जो व्यक्ति अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद रेहड़ी-फड़ी लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा जा रहा है। पब्ल्कि रास्ते पर रेहड़ी-फड़ी लगाने पर यूटी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सेक्टर-17 थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार जोगिंदर सिंह, राकेश सिंह और सेक्टर-3 थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आशीष खोखर के तौर पर हुई है। संबंधित थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया है।
शहर के अलग-अलग एरिया में चलाए विशेष अभियान के तहत आरोपितों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस ने धारा 383 (पब्लिक का रास्ता रोकना) के तहत पुलिस ने एक जनवरी से 18 नवंबर तक कुल 79 लोगों की गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मनीमाजरा के अशीष खोखर ने सेक्टर-9 के इनर मार्केट, शास्त्री नगर निवासी जोगिंद सिंह ने सेक्टर-22 ए और राकेश कुमार ने सेक्टर-17 सी में फड़ी लगा रखी थी।
पुलिस का कहना है कि रेहड़-फड़ी लगाकर लोगों को परेशान करने वालों को बख्या नहीं जाएगा। जो व्यक्ति अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हर रोज नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें