पंचकूला के VIP सेक्टर-12 की कोठी में देह व्यापार, चार विदेशी लड़कियां पकड़ी गई
पंचकूला के वीआइपी सेक्टर 12 की एक कोठी में देहव्यापार का अड्डा चल रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर यहां दबिश दी। मौके से चार विदेशी लड़कियां पकड़ी गई हैं। साथ ही चार दलालों को भी पकड़ा गया है।
पंचकूला [राजेश मलकानियां]। हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।देह व्यापार का यह अड्डा सेक्टर-12 की एक कोठी में चलाया जा रहा था। लंबे समय से चल रहे इस अड्डे में छापामारी के बाद पुलिस चार विदेश लड़कियों को भी वहां से बरामद किया है। इनमें तीन लड़कियां उजबेकिस्तान व एक लड़की तुर्की की है।
बताया जा रहा है कि गत देस शाम पंचकूला पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 12 की एक कोठी में पिछले लंबे समय से देह व्यापार चल रहा है। इतना ही नहीं यहां पर विदेशी लड़कियों को लाकर भी देह व्यापार कराया जा रहा है।
पंचकूला पुलिस की दबिश के दौरान पकड़ी गई लड़कियां। जागरण
सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। एसीपी राजकुमार की अगुवाई में इस टीम ने सेक्टर 12 स्थित कोठी में छापामारी की, जहां पर 4 विदेशी लड़कियां मौजूद थी। जिनमें तीन लड़कियां उज़्बेकिस्तान और एक लड़की तुर्की की है। बताया जा रहा है कि दलाल बाहर से ग्राहकों को सेटिंग कर इस कोठी में लेकर आते थे, जिसके बाद इन लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाए जाते थे।
पकड़े गए आरोपितों के बारे में जानकारी देते एसीपी राजकुमार। जागरण
एसीपी राजकुमार के अनुसार चारों विदेशी लड़कियों का वीजा भी काफी समय पहले खत्म हो चुका है। इस मामले में इम्नमोरल ट्रैफकिंग और फॉरेन एक्ट धाराओं का उल्लंघन किया गया है जिसके तहत सेक्टर 5 पुलिस थाना में केस दर्ज कर दिया गया है।
मामले में पुलिस ने 4 आरोपितों जिसमें चार दलाल और 4 लड़कियां शामिल हैंं को गिरफ्तार कर लिया है इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले से जुड़े और पहलुओं पर भी पूछताछ की जा सके। बता दें कि सेक्टर-12 पंचकूला वीआइपी रिहायशी इलाका है, जहां पर रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और बिजनेसमैन रहते हैं। इन आरोपितों से पूछताछ में आने वाले ग्राहकों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पूछताछ के बाद बड़े चौकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।